फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ban completed two months, still in use polythene

प्रतिबंध को दो माह हुए पूरे, फिर भी उपयोग में है पॉलिथिन

Wed, 31 Aug 2022 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
Ban completed two months, still in use polythene
नरौली क्षेत्र में सिंगल यूज पालिथिन बैग में सामान ले जाता व्यक्ति।संवाद - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। सिंगल यूज प्लास्टिक पर एक जुलाई से पूरे देश में प्रतिबंध लगाया जा चुका है। इसके बाद भी जिले में इसका धड़ल्ले से प्रयोग हो रहा है। जिम्मेदारों की लापरवाही व जागरूकता की कमी के चलते पॉलिथीन का प्रयोग जस का तस है। कभी-कभार छापा मारकर बरामदगी व जुर्माने की कार्रवाई हो रही है लेकिन यह कवायद धीमी होने के चलते इसका असर न तो दुकानदारों पर पड़ रहा है न ही ग्राहक ही मान रहे हैं। पर्यावरण प्रदूषण को बढ़ाने में सिंगल यूज प्लास्टिक की अहम भूमिका है। इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने एक जुलाई से पूरे देश में सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रतिबंधित कर दिया है। इसमें मुख्य रूप से प्लास्टिक की झिल्लियां शामिल हैं। एक जुलाई से लगे प्रतिबंध के बाद भी जिले में पॉलिथिन का प्रयोग रुक नहीं रहा है। ठेला-खोमचा वाले हो अथवा दुकानदार सभी के यहां चोरी छुपे ही सही पॉलिथीन का प्रयोग हो रहा है। शासन-प्रशासन की कवायद स्थानीय जिम्मेदारो की लापरवाही के चलते जिले में पूरी तरह से फेल ही साबित हो रही है। सब्जी दुकानदार भी बेखौफ प्लास्टिक का इस्तेमाल कर रहे हैं। किराना की दुकानों पर भी इसका प्रयोग जस का तस हो रहा है। जिले में सिर्फ मिठाई के दुकानदार ही अब पॉलिथीन के बजाए झोले का प्रयोग कर रहे हैं। इक्का-दुक्का मिठाई दुकानदार ही पॉलिथीन का प्रयोग करते देखे जा सकते हैं। इसके अलावा बड़े कारोबारियों के यहां पॉलिथीन का प्रयोग वर्तमान में नहीं होता दिखता है लेकिन छोटे दुकान चाहे वो किसी तरह की सामग्री बेंच रहे हो वे इसका धड़ल्ले प्रयोग कर रहे हैं।

नरौली क्षेत्र में सिंगल यूज पालिथिन बैग में फल ले जाता व्यक्ति ।संवाद

नरौली क्षेत्र में सिंगल यूज पालिथिन बैग में फल ले जाता व्यक्ति ।संवाद- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed