फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ballia tops in paddy procurement, Azamgarh ranks second, Mau lags behind

Azamgarh News: धान खरीद में बलिया अव्वल, आजमगढ़ को दूसरा स्थान, मऊ फिसड्डी

Tue, 27 Dec 2022 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Ballia tops in paddy procurement, Azamgarh ranks second, Mau lags behind
मंडल में 2.48 लाख मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 75,245.70 एमटी धान की खरीद की गई है। सबसे ज्यादा 35,996.74 हजार एमटी धान खरीद के साथ बलिया मंडल में पहले स्थान पर है। 22,631.25 एमटी धान खरीद के साथ आजमगढ़ दूसरे व 16617.71 एमटी खरीद के साथ मऊ तीसरे स्थान पर है। मंडल में अब तक 30.34 प्रतिशत धान की खरीद हुई है।
विज्ञापन

मंडल के तीनों जनपदों में धान की खरीद एक नवंबर से ही शुरू हो गई है। तीनों जिलों को धान खरीद का अलग- अलग लक्ष्य दिया गया है। धान क्रय के लिए लगी एजेंसियों ने खरीद करना शुरू कर दिया है। धान खरीद के 56 दिन के आंकड़ों को देखा जाय तो इसमें मंडल का बलिया जनपद पहले स्थान पर है। यहां पर 1.18 लाख एमटी लक्ष्य के सापेक्ष 35996.74 एमटी धान की खरीद की गई है। यहां का खरीद प्रतिशत 31.30 है। इसी प्रकार आजमगढ़ जनपद में क्रय एजेंसियों ने 73 हजार मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष 22631.25 एमटी धान की खरीदारी किया है। यहां अब तक 31 प्रतिशत धान खरीदा गया है। धान खरीद में मऊ जनपद फिसड्डी साबित हुआ है। मऊ में सबसे कम खरीद की गई है। यहां पर मिले 60 हजार एमटी लक्ष्य के सापेक्ष 16617.71 एमटी धान की खरीद हुई है। मऊ जनपद का खरीद प्रतिशत 27.70 है। इसी प्रकार मंडल में 2.48 लाख एमटी लक्ष्य के सापेक्ष 75245.70 एमटी धान खरीदा गया है। मंडल में 56 दिन में कुल 30.34 प्रतिशत धान खरीदा गया है।
विज्ञापन

सभी केंद्रों पर धान खरीद तेजी से चल रहा है। कहीं कोई समस्या नहीं है। खरीद की बराबर मानिटररिंग भी की जा ही है। पिछले साल की तुलना में प्रतिदिन अधिक धान खरीदा जा रहा है।-राममूर्ति पांडेय, संभागीय खाद्य नियंत्रक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed