फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ballia lags behind in paddy procurement, Mau on first position

Azamgarh News: धान खरीद में बलिया पीछे, मऊ पहले पायदान पर

Fri, 27 Dec 2024 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Ballia lags behind in paddy procurement, Mau on first position
आजमगढ़ मंडल में 55 दिनों में 56 प्रतिशत धान की खरीद हुई है। धान की खरीद करने में मऊ जनपद सबसे आगे है जबकि बलिया सबसे पीछे चल रहा है। मऊ में लक्ष्य के सापेक्ष 66 प्रतिशत धान की खरीद हुई है वहीं, बलिया में अब तक 50 प्रतिशत ही धान खरीदा जा सका है।
विज्ञापन

आजमगढ़ मंडल में धान की खरीद बीते एक नवंबर से शुरू है। मंडल को इस बार 2.15 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य मिला है। लक्ष्य के सापेक्ष खरीद के लिए 183 क्रय केंद्र खोले गए हैं। खरीद शुरू हुए 55 दिन बीत गए लेकिन अभी तक 120127 मीट्रिक टन ही धान की खरीद हो पाई है। यानि मंडल में अब तक 56 प्रतिशत धान की खरीद हुई है।
विज्ञापन

धान की खरीद करने में मऊ जनपद सबसे आगे चल रहा है। यहां पर 52 हजार मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष 34475 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। कुल 66 प्रतिशत खरीद हुई है। आजमगढ़ में 55 हजार मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष 31387 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

57 प्रतिशत धान की खरीद कर आजमगढ़ दूसरे स्थान पर है। धान खरीद की सबसे खराब स्थिति बलिया की है। वहां पर अभी तक 50 प्रतिशत ही धान खरीदा जा सका है। 108000 मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष 54265 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed