फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ballast loaded truck overturns uncontrolled, khalasi dies

अनियंत्रित होकर गिट्टी लदा ट्रक पलटा, दब कर खलासी की मौत

Tue, 09 Jun 2020 05:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
Ballast loaded truck overturns uncontrolled, khalasi dies
बरदह। राजेपुर गांव के पास मंगलवार की भोर में गिट्टी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहा खलासी ट्रक पलटने पर गिट्टी में दब गया। जब तक उसे बाहर निकाला जाता तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

जीयनुपर कोतवाली क्षेत्र के रघुनंदनपुर गांव निवासी 35 वर्षीय हरेंद्र गोंड पुत्र राममूरत गोंड ट्रक खलासी है। वह अपने जीजा ट्रक चालक देवनाथ गोंड के साथ काम करता है। जीजा-साला सोनभद्र से गिट्टी लाद कर आजमगढ़ आ रहे थे। बरदह थाना क्षेत्र के राजेपुर गांव के पास अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना के समय ट्रक का खलासी हरेंद्र यादव ऊपर गिट्टी पर सोया हुआ था। ट्रक पलटने से वह नीचे गिर पड़ा और गिट्टी उसके ऊपर गिर गई। जिससे गिट्टी में दब जाने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गिट्टी हटवा कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाईयों में दूसरे नंबर पर था और दो बच्चों का पिता था। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में रोना-पीटना मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed