फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bahraich Labor murdered in Azamgarh

आजमगढ़ में बहराइच के मजदूर की हत्या, पुत्र और उसके साथी पर हत्या का मुकदमा

Mon, 08 Mar 2021 12:07 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 08 Mar 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Bahraich Labor murdered in Azamgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के इमलीपुर गांव स्थित ईंट भट्ठे पर शनिवार की रात किसी बात पर विवाद के बाद पुत्र ने पिता को धक्का दे दिया। इसके बाद पुत्र के दोस्त ने लकड़ी से सिर पर प्रहार कर दिया। इसके चलते पिता की मौत हो गई। पुलिस ने पुत्र और उसके दोस्त पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। जबकि साथी फरार है।

विज्ञापन


बहराइच जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी रमेश रावत (55) ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। उसका पुत्र जितेंद्र रावत भी बिलरियागंज क्षेत्र के इमलीपुर गांव के ईंट भट्ठे पर उसके साथ काम करता था। शनिवार की रात पिता-पुत्र में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों नशे में थे। इस दौरान पुत्र ने पिता को धक्का दे दिया, जिससे वह गिर पड़ा।
विज्ञापन


आरोप है कि इसी दौरान जितेंद्र के मित्र शशिकांत निवासी गोपालपुर, थाना महराजगंज ने लकड़ी से रमेश के सिर पर वार कर दिया। इससे रमेश गंभीर रूप से घायल हो गया। भट्ठे के मुनीब बृजनाथ कन्नौजिया ने रमेश को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां रविवार की भोर में उसकी मौत हो गई। मुनीब की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed