फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Babool tree falls in strong winds; traffic halted for an hour.

Azamgarh News: तेज हवा में गिरा बबूल का पेड़, एक घंटे थमा यातायात

Sat, 19 Sep 2026 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Babool tree falls in strong winds; traffic halted for an hour.
लखनऊ-बलिया मार्ग पर पेड़ गिरने से लगा जाम । संवाद
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-बलिया मार्ग पर पुजारीगंज के पास शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे तेज हवा और बारिश के दौरान विशाल बबूल का पेड़ सड़क पर गिर गया। इससे मार्ग पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

जाम में फंसे राहगीरों को बारिश के बीच परेशानियों का सामना करना पड़ा। अचानक मौसम बदलने और तेज हवा चलने पर विद्युत निगम ने एहतियातन क्षेत्र के कई गांवों की बिजली आपूर्ति बंद कर दी। इसी दौरान बबूल का पेड़ टूटकर मुख्य मार्ग पर गिर गया। दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन

यात्रियों और ग्रामीणों ने मिलकर पेड़ की डालियों को काटकर सड़क से हटाया, जिसके बाद करीब एक घंटे में आवागमन शुरू हो सका। बाद में वन विभाग के कर्मचारियों ने पहुंचकर पेड़ को पूरी तरह हटवाया और मार्ग साफ कराया। इसके बाद यातायात सामान्य हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed