फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Baba Saheb was the pioneer of social revolution

सामाजिक क्रांति के अग्रदूत थे बाबा साहब

Fri, 06 Dec 2019 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Baba Saheb was the pioneer of social revolution
नेहरु हाल में डा. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते प - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। बहुजन समाज पार्टी ने बोधिसत्व बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर का 64वां परिनिर्वाण दिवस नगर के नेहरू हाल के सभागार में मनाया।प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इसके बाद विचार गाष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सेक्टर प्रभारी आजमगढ़, गोरखपुर, वाराणसी व बस्ती डा. बलिराम रहे। अध्यक्षता सांसद संगीता आजाद और संचालन विनोद चौहान ने किया।
विज्ञापन

डा. बलिराम ने कहा कि बाबा साहब ने घोर अन्याय, अपमान को सहकर हम सभी को न्याय, सम्मान संविधान के माध्यम से दिया। सामाजिक, आर्थिक गैर बराबरी को बाबा साहब खत्म करना चाहते थे, लेकिन उसे पूरा नहीं कर पाए। बाबा साहब ने कहा था कि राजनैतिक सत्ता वह चाभी है, जिससे हर सामाजिक ताले खोले जा सकते है। बाबा साहब ने आर्टिकिल 340 के तहत पिछड़े समाज को आरक्षण देने का काम किया। सांसद संगीता आजाद ने कहा कि बाबा साहब ने एक सुन्दर संविधान दिया। इससे हम सबको समानता के रूप में जीने का हक है। पूर्व मंत्री चन्द्रदेव राम यादव उर्फ करैली ने कहा कि भाजपा शासन में दलित, पिछड़ों मुस्लिमों को नौकरियों से वंचित किया जा रहा है। विधायकप्रजाद अरिमर्दन उर्फ पप्पू ने कहा कि बाबा साहब ने हमें विपरित परिस्थितियों में एक पवित्र संविधान दिया, लेकिन 70 वर्षों से जो सरकारें चल रही वह संविधान विरूद्ध कार्य कर रही हैं। प्रभारी रमेश यादव ने बाबा साहब की नीतियों में आशा व विश्वास रखा। पूर्व विधायक उमेश पाण्डेय, पूर्व राज्यसभा सांसद सालिम अंसारी, हरिश्चन्द्र गौतम, डा. अजय राजभर, रामजी सरोज, विजय कुमार, भोला पासवान, अरविन्द कुमार, सुधीर कुमार मिन्टू, रामपाल ठाकुर, रामजन्म मौर्य, चन्द्रभूषण, अनिल राय, ओंकार शास्त्री, अशोक राजभर, मिटठू राजभर आदि थे।
विज्ञापन

सपाइयों ने भी किया याद, रखे विचार
आजमगढ़। सपा जिला कार्यालय पर डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि दी गई। निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि डॉ. आंबेडकर गरीबों, दलितों, पिछड़ों के मसीहा थे। उन्होंने उनको हक दिलाने व समाज की मुख्यधारा में लाने का जीवनभर संघर्ष किया। विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर जन्म से ही प्रतिभावान थे। पूर्व सांसद श्री रामाकान्त यादव ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने संविधान में वंचित, दलित व पिछड़े वर्ग के आरक्षण के लिए व्यवस्था दिया। दरोगा प्रसाद सरोज, डॉ. संग्राम यादव, रामजग राम ने भी संबोधित किया। राकेश यादव, कमला प्रसाद यादव, हरिप्रसाद दूबे, जयराम पटेल, अखिलेश यादव, हरिराम सिंह यादव, रामदरश यादव, अशोक यादव, नसीम अहमद, रामआसरे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने भी मनाया परिनिर्वाण दिवस
आजमगढ़। भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह के नेतृत्व में बाबा साहब डॉ.भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर मेहता पार्क स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। कहा कि संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहब समाज सुधारक, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने दलितों, शोषितों, वंचितों, मजदूरों, और महिलाओं के प्रति भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई और अभियान चलाया। रामपाल सिंह, विनोद उपाध्याय, पंकज सिंह कौशिक, पवन सिंह मुन्ना, हरिवंश मिश्रा, महेंद्र मौर्या, सुक्खू राम भारती, विनय प्रकाश गुप्त, आनन्द गुप्ता, विवेक निषाद, मृगांक शेखर सिन्हा, अवनीश चतुर्वेदी रहे।
संगठनों ने भी दी श्रद्धांजलि
आजमगढ़। त्रिसरण बुद्ध बिहार समिति हरवंशपुर की ओर से बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस विद्यालय परिसर में मनाया गया। वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता ज्ञानचन्द तथा संचालन पंचम राम ने किया।जगधारी बौद्ध, रामजीत रमन, राजेन्द्र प्रसाद, सुधीर कुमार, पंचम बौद्ध, श्रीमती सीता देवी, चन्द्रदीप, डा रामहित भारती, रामनगीना यादव, रामसमुझ, रविभूषण मौजूद रहे। लालगंज में परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। संविधान निर्माता का वाहन पर कटआउट लगाकर रूट मार्च किया गया। सूरज प्रसाद, अजय, अशोक राव, रमेश रावत, रामजन्म उपस्थित रहे। अमिलो सहित आसपास के गांव में पुण्यतिथि मनाई गई।
अतरौलिया के सुखीपुर गांव में परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। प्रासपा के फूलचंद यादव ने फूल अर्पित किए। डॉ. शिवकुमार राजभर, रमेश यादव, घनश्याम निषाद, संतोष कुमार भारती, हरकेश भारती, देवव्रत यादव, ज्ञानचंद, सुरेंद्र यादव मौजूद रहे। जिला कांग्रेस कमेटी ने जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह की अध्यक्षता में परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। कहा कि डा.भीमराव अंबेडकर विद्वान, दार्शनिक, समाजसेवी होने के साथ व्यक्तित्व के धनी थे। उनकी अद्वितीय प्रतिभा अनुकरणीय है। जो लोग सामाजिक, आर्थिक तौर पर अभिसप्त थे उन्हें अभिशाप से मुक्ति दिलाना ही बाबा साहेब के जीवन का संकल्प था। मुन्नू यादव, सुरेंद्र सिंह, तेज बहादुर यादव, पूर्णमासी प्रजापति, अब्दुल रहमान, प्रमोद यादव, रविशंकर पांडेय, बृजेश नंदन पांडेय, ओंकार पांडेय, प्रदीप यादव आदि उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय लोकदल ने डा.भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष मोहम्मद महमूद खां की अध्यक्षता में मनाया गया। पतिराम यादव, धीरेंद्र प्रताप सिंह, टीएन शास्त्री, संतोष धरकार, राम सिंह यादव, डा. दिलीप सिंह मोहम्मद शाकिर, राममिलन चौहान आदि उपस्थित रहे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने भी डा. भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस सामाजिक समरसता दिवस के रुप में मनाया। डा. परिजात बरनवाल, अमन सिसोदिया, प्रिया रंजन, सूरज सेठ, अंकित पांडेय, उचित चौरसिया सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

ेथता पार्क में डा.भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते ?

ेथता पार्क में डा.भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते ?- फोटो : AZAMGARH

सपा कार्यलय पर डा. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर श्रद्घांजलि देते पार्टी कार्यकर?

सपा कार्यलय पर डा. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर श्रद्घांजलि देते पार्टी कार्यकर?- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed