{"_id":"6a7386e480c8ecf8c3084fb7","slug":"azamgarhs-victorious-start-in-state-level-competitions-azamgarh-news-c-258-1-rdp1005-154907-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में आजमगढ़ का विजयी आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में आजमगढ़ का विजयी आगाज
विज्ञापन
आगरा में आयोजित प्रतियोगिता में कबड्डी खेलती आजमगढ़ मंडल की खिलाड़ी। श्रोत-खेल विभाग
राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में आजमगढ़ के खिलाड़ियों ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है। आगरा में आयोजित महिला कबड्डी प्रतियोगिता में आजमगढ़ मंडल की टीम ने मिर्जापुर को 25-23 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
वहीं, मऊ में आयोजित राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में आजमगढ़ की पुरुष टीम ने मेरठ को 1-0 से शिकस्त दी। आगरा में खेले गए महिला कबड्डी मुकाबले में आजमगढ़ मंडल की टीम ने रोमांचक मुकाबले में मिर्जापुर को 25-23 से पराजित किया।
पूरे मैच में खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल, मजबूत रक्षा और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। उधर, मऊ में आयोजित राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में आजमगढ़ की पुरुष टीम ने मेरठ को 1-0 से हराकर विजयी शुरुआत की।
विज्ञापन
दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, लेकिन आजमगढ़ की ओर से मोहम्मद सलमान ने निर्णायक गोल कर टीम को जीत दिलाई। बृहस्पतिवार को लीग चरण का अंतिम मुकाबला प्रयागराज के खिलाफ सुबह खेला जाएगा।
क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी सिराजुद्दीन ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि आगामी मुकाबलों में भी टीम इसी प्रदर्शन को बरकरार रखेगी और जिले का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन करेगी।