फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh: worker dies after being hit by truck overturns

आजमगढ़: ट्रक पलटने से दबकर मजदूर की मौत, रातभर ट्रक के नीचे फंसा रहा शव

Fri, 19 Jun 2020 10:40 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 19 Jun 2020 10:40 AM IST
विज्ञापन
Azamgarh: worker dies after being hit by truck overturns
बचाव कार्य करते लोग - फोटो : अमर उजाला

थाना क्षेत्र के जहानागंज-सठियांव मार्ग पर महुआ बाजार के पास बालू लदा ट्रक गुरुवार देर रात में पलट गया। हादसे में साइकिल सवार की दबकर मौत हो गई, लेकिन किसी को पता नहीं चला। स्थानीय लोगों ने किसी तरीके से ड्राइवर को निकाला तो वो फरार हो गया। सुबह लोगों को अहसास हुआ कि नीचे कुछ दबा है। बाद में शुक्रवार सुबह जेसीबी की सहायता के ट्रक के नीचे दबे शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


मृतक लाल बहादुर चौहान पुत्र राम अवध चौहान स्थानीय गांव के सिही राउत मउ का रहने वाला था। गुरुवार रात आठ बजे के आसपास साइकिल से कहीं जा रहा था। इसी दौरान ट्रक के बाईं तरफ पलटने से ट्रक के नीचे दबने से उसकी मौत हो गई थी। रात में दिखाई नहीं देने से पता नहीं चला कि कोई नीचे दबा हुआ है। ड्राइवर भी फरार हो गया। किसी को जानकारी नहीं हो सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed