फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh: Weather took a turn in the evening, dust storm brought relief from heat

आजमगढ़: शाम को मौसम ने ली करवट, धूल भरी आंधी से गर्मी से मिली राहत

Mon, 07 Jun 2021 09:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh: Weather took a turn in the evening, dust storm brought relief from heat
आजमगढ़। जिले में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। सोमवार की देर शाम धूल भरी आंधी चली। सड़कों पर धूल के गुबार दिखाई दिए। वहीं आसमान पर बादल भी छा गए। बारिश तो नहीं हुई, लेकिन गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली।
विज्ञापन

लगातार बढ़ती गर्मी के बीच सोमवार की शाम लगभग साढ़े सात बजे मौसम में परिवर्तन देखने को मिला। सुबह की शुरुआत तो गर्मी के साथ हुई, लेकिन शाम को मौसम में परिवर्तन शुरू हुआ। आंधी के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी होती नजर आई। थोड़ी ही देर के लिए चली तेज हवाओं ने मौसम को सुहाना बना दिया। बता दें कि विगत दिनों चक्रवात के असर से जिले में हुई बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया था। इसके बाद बारिश बंद होने से फिर गर्मी ने लोगों को झेलाना शुरू कर दिया। कई दिनों से बढ़ रही गर्मी से राहत के लिए लोग बरसात का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed