फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh: Villagers caught miscreants who were taking cattle to kill, laid a trap like this

Azamgarh news: मवेशियों को मारने ले जा रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने धर दबोचा, ऐसे बिछाया जाल

Thu, 08 Jun 2023 12:39 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 08 Jun 2023 12:39 PM IST
सार

आजमगढ़ में रानी की सराय थाना क्षेत्र के मझगावां ग्राम से गुजरे फोर लेन के किनारे गुरुवार की सुबह एक डीसीएम ट्रक खराब हो गई। चालक व खलासी ट्रक को किनारे खड़ी कर उसे ठीक कर रहे थे। इस दौरान कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने चालक खलासी से पूछा कि ट्रक में क्या है तो उन्होंने मछली होने की बात कही।

विज्ञापन
Azamgarh: Villagers caught miscreants who were taking cattle to kill, laid a trap like this
Azamgarh: मवेशियों को मारने ले जा रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने धर दबोचा, ऐसे बिछाया जाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में वध के लिए ले जाए जा रहे मवेशियों को ग्रामीणों ने पकड़ा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची संबंधित थानों की पुलिस ने मवेशियों व वाहनों को लेकर थाने आयी। बरामद मवेशियों में कई मृत थे तो कई मरने की अवस्था में पहुंच चुके थे। मृत मवेशियों को दफन कराने के साथ ही बीमार मवेशियों को पशु चिकित्सा विभाग की टीम को बुला कर इलाज कराया गया। ग्रामीणों द्वारा वाहनों को पकड़े जाने पर चालक व खलासी मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- तस्वीरों में बलिया अग्निकांड: कोई रोते को दे रहा दिलासा, तो कोई जले सामान से बीन रहा चावल, ये मंजर रुला देगा
विज्ञापन


पहला मामला रानी की सराय थाना क्षेत्र का है। मझगावां ग्राम से गुजरे फोर लेन के किनारे गुरुवार की सुबह एक डीसीएम ट्रक खराब हो गई। चालक व खलासी ट्रक को किनारे खड़ी कर उसे ठीक कर रहे थे। इस दौरान कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने चालक खलासी से पूछा कि ट्रक में क्या है तो उन्होंने मछली होने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर कुछ ग्रामीण ट्रक पर मछली देखने की बात कहते हुए चढ़ गए। ट्रक के अंदर ग्रामीणों ने देखा तो उसमें मवेशी लदे थे। ग्रामीणों के शोर मचाने पर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। चालक व खलासी मौका देखते ही भाग निकलने। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी पहुंची तो मवेशियों को डीसीएम से बाहर निकाला गया। जिसमें तीन मवेशी मृत हाल में पड़े थे तो एक काफी बीमार था। वहीं पांच अन्य ठीक थे। ट्रक चालक व खलासी बरामद मवेशियों को वध के लिए कहीं ले जा रहे थे।
इसी क्रम में जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने बनकट पुलिया के पास से एक 10 टायरा ट्रक को पकड़ा। इसमें दो दर्जन से अधिक मवेशी लदे हुए थे। जिसमें आठ गाय, आठ बछड़ा व नौ सांड थे। इन्हें भी पशु तस्कर कहीं वध के लिए लेकर जा रहे थे। पुलिस द्वारा रोके जाते ही चालक व खलासी गाड़ी किनारे खड़ी कर मौके से फरार हो गए। सभी बरामद मवेशियों को पुलिस अपनी कस्टडी में लेकर थाने चली आयी। मृत मवेशियों को गड्ढा खोदवा कर दफन करा दिया गया। वहीं बीमार मवेशियों का इलाज कराया जा रहा है। दोनों मामलों में ट्रक मालिक, चालक व खलासी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने की कार्रवाई चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed