फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh: Victimized textile trader complains of SI to CO

आजमगढ़ः पीड़ित कपड़ा व्यापारी ने सीओ से की एसआई की शिकायत

Tue, 09 Feb 2021 10:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh: Victimized textile trader complains of SI to CO
आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गोपालगंज बाजार के एक कपड़ा व्यापारी से सीओ से हल्का के एसआई के खिलाफ शिकायत किया है। व्यापारी का आरोप है कि हल्का इंचार्ज प्रतिदिन दुकान पर आते है और कभी जीएसटी तो कभी डिलेवरी की बिल मांगते है। इतना ही नहीं उनके द्वारा धमकाया व प्रताड़ित भी किया जाता है। 20 जनवरी को इसी कपड़ा व्यापारी के यहां बड़ी चोरी हुई थी, जिसका खुलासा अब तक नहीं हो सका है।
विज्ञापन

20 जनवरी को कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गोपालगंज बाजार स्थित कपड़ा, सराफा व मोबाइल की दुकान से एक ही रात लाखों की चोरी हुई थी। चोरी की घटना के बाद व्यापारियों ने चक्काजाम कर प्रदर्शन भी किया था। जिस पर सीओ ने मौके पर पहुंच कर 10 दिनों में घटना का खुलासा करने का आश्वासन देकर धरना खत्म कराया था। 10 का समय बीते कई दिन हो चुके है और पुलिस अब तक चोरी की घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। वहीं पुलिस द्वारा अब पीड़ित दुकानदारों को ही तरह-तरह से परेशान किया जा रहा है। कपड़ा दुकान मालिक पंकज सिंह का आरोप है कि हल्का के एसआई प्रतिदिन दुकान पर आते है और कभी जीएसटी तो कभी डिलेवरी की बिल मांगते है। जबकि पूर्व में ही हर तरह के बिल बाउचर पुलिस को उपलब्ध करा दिया गया है। इतना ही नहीं तरह-तरह के सवाल कर एसआई द्वारा उसे प्रताड़ित भी किया जा रहा है। मंगलवार को पंकज सिंह सीओ बूढ़नपुर से मिल कर एसआई की शिकायत भी किए। वहीं क्षेत्र के व्यापरियों का कहना है कि चोरी की घटना के खुलासे में असफल होने पर पुलिस द्वारा पीड़ितो को परेशान किया जा रहा है। पुलिस की इस कवायद से स्थानीय व्यापारियों में नाराजगी है, जल्द सुनवाई न होने पर व्यापारियों ने पुन: आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed