फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh University will gain momentum from full-time Vice Chancellor

पूर्णकालिक कुलपति से मिलेगी आजमगढ़ विवि को गति

Fri, 19 Jun 2020 05:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh University will gain momentum from full-time Vice Chancellor
आजमगढ़। आजमगढ़ विश्वविद्यालय की धीमी प्रगति से नाराज शिक्षक संघ जिला इकाई की महत्वपूर्ण बैठक डॉ. प्रवेश सिंह के संयोजकत्व में नरौली पर शुक्रवार को हुई। इसमें शिक्षकों ने आजमगढ़ विवि के लिए पूर्णकालिक कुलपति की मांग उठाई। वर्तमान सत्र से ही विवि को संचालित कराने के लिए संकल्प को दोहराया। शिक्षकों ने अल्टीमेटम दिया कि अगर शीघ्र ही इसे लेकर कवायद तेज नहीं की गई तो इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी।
विज्ञापन

महामंत्री डॉ. इंद्रजीत ने कहा कि विश्वविद्यालय के प्रति शासन-प्रशासन की उदासीनता समझ से परे है। अध्यक्ष डॉ. बाबर ने कहा कि विवि के लिए सभी प्रक्रिया पूर्ण होने के बावजूद किन कारणों से कुलपति व उनके टीम का गठन न कर विवि की प्रगति को धीमी कर जन आकांक्षाओं को ठेस पहुंचाया जा रहा है। डॉ. प्रवेश सिंह ने कहा कि विवि के कार्यालय संचालन के लिए डीएवी कालेज के हाल का अधिग्रहण हुआ, लेकिन पत्रावली पर धूल जमाने का खेल-खेला जा रहा है। आलाधिकारी इस विषय पर बात करने से कतरा रहे हैं। उपाध्यक्ष डॉ. राजीव त्रिपाठी ने कहा कि जिले के बहुप्रतिक्षित मांग को पूरा कर मुख्यमंत्री ने अपने दायित्व का निर्वहन किया, लेकिन अभी तक जिला प्रशासन इस अभियान की धार को कुंद कर रहा है। डॉ. अजीत प्रताप सिंह, डॉ. आरके पांडेय, डॉ .ईश्वर चंद्र त्रिपाठी, डॉ. वीरेंद्र दुबे, डॉ. रामानंद, डॉ. विष्णु, डॉ. बृजेश, डॉ. फखरे आलम, डॉ. आलमगीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed