फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh: Tragic accident on expressway, bike rider Yuk dies; second injured

Azamgarh: एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार एक युवक की मौत; दूसरा गंभीर रूप से घायल

Tue, 21 Nov 2023 05:22 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 21 Nov 2023 05:22 PM IST
सार

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के दयालपुर मोतीपुर गांव निवासी सनी 23 अपने फुफेरे भाई अभिषेक निवासी गौरा थाना मेंहनगर के साथ कहीं से घर लौट रहा था। दोनों अभी पवई थाना अंतर्गत चकिया सुलेमापुर गांव के पास ही पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Azamgarh: Tragic accident on expressway, bike rider Yuk dies; second injured
एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा - फोटो : संवाद

विस्तार

पवई थाना क्षेत्र के चकका सुलेमापुर गांव के पास सोमवार की देर रात पूर्वाचंल एक्सप्रेस वे पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई तो वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेजवा दिया है। वहीं घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के दयालपुर मोतीपुर गांव निवासी सनी 23 अपने फुफेरे भाई अभिषेक निवासी गौरा थाना मेंहनगर के साथ कहीं से घर लौट रहा था। दोनों अभी पवई थाना अंतर्गत चकिया सुलेमापुर गांव के पास ही पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सनी ने परिजनों को फोन कर 11 बजे तक घर पहुंचने की जानकारी दिया था। जब 12 बजे तक दोनों घर नहीं पहुंचते तो परिजनों ने सनी के मोबाइ पर फोन किया। किसी व्यक्ति ने फोन उठाया और हादसे की जानकारी देते हुए जिला अस्पताल  पहुंचने को कहा। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद सनी को मृत घोषित कर दिया, जबकि अभिषेक को इलाज के लिए भर्ती कर लिया। परिजन रात में ही सनी का शव लेकर घर चले आए। घटना की जानकारी पर घर पहुंची गंभीरपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेजवा दिया। मृतक दिल्ली में रह कर जेसीबी चलाता था। वह चार भाई बहनों में सबसे बड़ा था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed