{"_id":"6440fa01e9725c3bbc038646","slug":"azamgarh-state-vice-president-of-subhaspa-resigned-from-the-party-made-these-serious-allegations-against-op-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh: सुभासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया पार्टी से इस्तीफा, OP Rajbhar पर लगाए ये गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh: सुभासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया पार्टी से इस्तीफा, OP Rajbhar पर लगाए ये गंभीर आरोप
Thu, 20 Apr 2023 02:08 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: किरन रौतेला
Updated Thu, 20 Apr 2023 02:08 PM IST
सार
सुभासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शशि प्रकाश सिंह मुन्ना ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी की। उन्होंने कहा कि सुभासपा आज केवल पिता-पुत्र की पार्टी बन चुकी है और निम्न स्तर पर उतर कर मात्र अपने परिवार के लिए राजनीतिक वजूद तलाशते नजर आ रहे हैं। ऐसी उद्देश्यविहीन पार्टी के तमाम पदों से इस्तीफा देता हूं।
विज्ञापन
सुभासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शशि प्रकाश सिंह मुन्ना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी आज अपनी नीतियों से भटक चुकी है। पुत्र मोह में पड़कर ओमप्रकाश राजभर अपने ही समाज के भक्षक बन चुके हैं। कार्यकर्ताओं के पसीने से सींचकर खड़ी हुई सुभासपा स्वार्थ के समुंदर में गोते लगा रही है। ऐसी उद्देश्यविहीन पार्टी के तमाम पदों से इस्तीफा देता हूं। उक्त बातें सुभासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शशि प्रकाश सिंह मुन्ना ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सुभासपा आज केवल पिता-पुत्र की पार्टी बन चुकी है और निम्न स्तर पर उतर कर मात्र अपने परिवार के लिए राजनीतिक वजूद तलाशते नजर आ रहे हैं। हमारे जीवन का लक्ष्य और संकल्प पूर्वांचल का विकास, आर्थिक, सामाजिक उत्थान रहा है। इसके लिए वह आगामी नौ मई को महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य पर बड़ा ऐलान करेंगे और अपनी पुरानी मांग पूर्वांचल राज्य का गठन और आर्थिक आधार पर आरक्षण प्रदान किए की लड़ाई को नया आयाम देंगे।उन्होंने कहा कि प्रदेश के दर्जनों नेता उनके संपर्क में बने हुए हैं और वे अपने समर्थकों के साथ इस मुहिम को जमीन उतारने का निर्णय लेंगे। उन्होंने ओमप्रकाश राजभर को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें कार्यकर्ताओं का सम्मान करना होगा। अनर्गल बयानबाजी न करके राष्ट्रहितऔर समाजहित में काम करना होगा। अन्यथा पूर्वांचल की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। कहा कि जो भी पूर्वांचल राज्य के गठन और आर्थिक आधार पर आरक्षण की बात करेगा, हम उनके साथ खड़े रहेंगे।
विज्ञापन