फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   azamgarh,sardar patel

पटेल जी के बताए मार्ग पर चलने की ली शपथ

Thu, 31 Oct 2019 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
azamgarh,sardar patel
आजमगढ़। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती गुरुवार को शहर से लेकर ग्रामीणांचल में धूमधाम से मनी। पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने की शपथ ली गई। वहीं रन फॉर यूनिटी में लोगों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। हरबंशपुर स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल में इस मौके पर प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद यादव व निदेशिका महोदया श्रीमती कंचन यादव ने छात्र-छात्राओं को एकता, अंखडता और देश सुरक्षा की शपथ दिलाई। ’निबंध लेखन’ प्रतियोगिता हुई। जीडी ग्लोबल स्कूल में बच्चों-शिक्षकों ने एकता-अखंडता की शपथ ली और प्रभात फेरी निकाली। विद्यालय के सीनियर छात्र-छात्राओं ने ‘एकता-दौड़‘ में प्रतिभाग किया। वही निबंध प्रतियोगिता भी हुई। प्रबंधक गौरव अग्रवाल, उपप्रधानाचार्या मधु पाठक ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्राध्यापिका सपना सिंह, हेमंत तिवारी आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में श्री अग्रसेन महिला महाविद्यालय में सभी ने पटेल जी के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने की शपथ ली। इस अवसर पर प्राचार्य डा. निशा यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इसी क्रम में नेहरु युवा केंद्र की ओर से कोयलसा के ग्रामपंचायत बनकट जगदीश स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पटेल जयंती मनी। इस मौके पर एनवाईवी प्रियंका जायसवाल, धर्मेंद्र जायसवाल आदि मौजूद रहे। पल्हनी में श्री शंकर इंटर कॉलेज डीहा में छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली। इसके बाद हुई भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 11 की छात्रा प्रगति यादव प्रथम रही। मार्टीनगंज में तहसील के सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में पटेल जयंती मनी। इस दौरान रन फॉर यूनिटी में ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया। इसी क्रम में ओम इंटरनेशनल कॉलेज से बच्चों रन फॉर यूनिटी में शामिल हुए। इस अवसर पर ओमप्रकाश ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन के प्रबंध निदेशक कृष्णकांत मिश्रा आदि उपस्थित रहे। मेहनगर में स्वामी विवेकानंद उच्चतर विद्यालय में पटेल जयंती मनी। बच्चों ने विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रबंधक रणबीर सिंह पप्पू ने पटेल जी के जीवन पर चर्चा की। लाटघाट में पटेल इंटर कॉलेज उर्दिहा में पटेल मानव सेवा संस्थान सगड़ी की ओर से विविध कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम को उमेश चंद राय, घनश्याम सिंह पटेल, समाजसेवी रामसकल सिंह पटेल आदि ने संबोधित किया। संचालन सत्य प्रकाश सिंह ने किया। सगड़ी में अजमतगढ़ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय घाघरा में जयंती मनी। अहरौला क्षेत्र के आदर्श देवकली बाबा स्मारक महाविद्यालय उदयना में पटेल जयंती प्रबंधक डा. जेपी उपाध्याय की अध्यक्षता में मनाई गई। 1500 मीटर दौड़ में छात्रा पूनम यादव प्रथम रही। लालगंज में तहसीलदार अनिल कुमार पाठक की अध्यक्षता में तहसील सभागार में मनी। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित सरकारी और गैर सरकारी विद्यालय में जयंती मनाई गई। मुबारकपुर में नगरपालिका परिषद कार्यालय सहित क्षेत्र के विभिन्न संस्थानों में पटेल जयंती मनाई गई। नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी राजपति अविचल ने कर्मचारियों को शपथ दिलाई। इस मौके पर राजन चौधरी, रागिब मसऊद, मोनू सिंह, लल्लन सिंह आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में नगर के समौधी स्थित डा. भीम राव अंबेडकर इंटर कालेज में छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई गई। सरायमीर में बीनापारा इंटर कालेज से और पंचायत इंटर कालेज खानपुर से स्वच्छता रैली निकाली गई। वहीं सरायमीर थाना परिसर में थाना प्रभारी शेर सिंह तोमर की अध्यक्षता में पटेल जयंती मनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed