फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh's daughter-in-law stun in Maharashtra: Elected Mrs. Maharashtra, got first place in Star India Realty

आजमगढ़ की बहू ने महाराष्ट्र में बजाया डंका: चुनी गई Mrs Maharashtra, स्टार इंडिया रियल्टी में पाया पहला स्थान

Wed, 11 Jan 2023 03:39 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 11 Jan 2023 03:39 PM IST
सार

मेंहनगर कस्बा निवासी भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष स्व. अमरनाथ मद्धेशिया की बहू सोनाली गुप्ता दो साल पूर्व तक मेंहनगर में ही रह कर ब्यूटी पार्लर संचालित करती थी। दो साल पूर्व वह भी पति के साथ मुंबई चली गई और वहीं अपना पार्लर संचालित कर रही हैं।

विज्ञापन
Azamgarh's daughter-in-law stun in Maharashtra: Elected Mrs. Maharashtra, got first place in Star India Realty
आजमगढ़ की बहु ने महाराष्ट्र में बजाया डंका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के मेंहनगर कस्बा की रहने वाली ब्यूटीशियन में मुम्बई में आयोजित ब्यूटी कांटेस्ट में प्रतिभाग कर जिले का डंका बजाया है। स्टार इंडिया रियल्टी द्वारा आयोजित इस कांटेस्ट में जिले की बहू को मिसेज महाराष्ट्रा का खिताब मिला है। बहू की सफलता पर परिवार जश्न मना रहा है।

विज्ञापन


मेंहनगर कस्बा निवासी भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष स्व. अमरनाथ मद्धेशिया की बहू सोनाली गुप्ता पति के साथ मुंबई में रहती हैं। सोनली के पति श्रीचंद गुप्ता मुंबई में ही व्यवसायी हैं। सोनाली दो साल पूर्व तक मेंहनगर में ही रह कर ब्यूटी पार्लर संचालित करती थीं। दो साल पूर्व वह भी पति के साथ मुंबई चली गई और वहीं अपना पार्लर संचालित कर रही हैं।
विज्ञापन


स्टार इंडिया रियल्टी द्वारा आयोजित ब्यूटी कांटेस्ट में सोनाली गुप्ता ने भी प्रतिभाग किया था। इस प्रतियोगिता में महाराष्ट्र प्रांत की हजारों की संख्या में ब्यूटीशियनों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में जिले की बहू सोनाली गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त कर मिसेज महाराष्ट्र का खिताब जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन

बहू की इस सफलता की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। बड़े ससुर मानिक चंद गुप्ता, अनिल गुप्ता, जेठ धीरज मद्धेशिया सोनम की सफलता पर गदगद है और एक दूसरे को मिठाईयां खिला कर बधाईयां दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed