फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh: Returned Congress leaders who reached jail to meet journalists

आजमगढ़ : पत्रकारों से मिलने जेल पहुंचे कांग्रेस नेताओं को लौटाया

Sun, 03 Apr 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh: Returned Congress leaders who reached jail to meet journalists
आजमगढ़। बलिया पेपर लीक कांड में गिरफ्तार पत्रकारों से मिलने के लिए कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल रविवार को जिला कारागार पहुंचा। उनका नेतृत्व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू कर रहे थे। जेल प्रशासन ने प्रतिनिधिमंडल को शासन से पत्रकारों से मिलने की अनुमति का पत्र लेकर आने को कहा। इस पर कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा शासनकाल में अघोषित आपातकाल चल रहा है।
विज्ञापन

बलिया में 30 मार्च को यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट अंग्रेजी विषय का पेपर आउट होने के मामले में बलिया जिला प्रशासन ने तीन पत्रकारों को गिरफ्तार कर लिया और उनको आजमगढ़ जेल भेज दिया। उनसे मिलने के लिए ही कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल रविवार को लखनऊ से आजमगढ़ जिला जेल पहुंचा था। उन्होंने मुलाकात के लिए जेल मैनुअल के अनुरूप अर्जी भी लगाई, जिसके बाद जेल प्रशासन ने यह कहते हुए प्रतिनिधिमंडल को वापस कर दिया कि शासन से जारी अनुमति पत्र लेकर आएं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पत्रकारों को जेल में बंद करना सच की आवाज को दबाना है। यदि सरकार की कारगुजारियों पर पत्रकारों ने सवाल खड़ा किया है तो सरकार को उसमें सुधार करने का कार्य करना चाहिए था, लेकिन उन्होंने आवाज को ही दबा दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की परिपाटी है कि ऐसे मामले में जेल में बंद लोगों से वस्तुस्थिति जानने के लिए राजनीतिक दल के नेता मिलते हैं। ऐसे में जब वह प्रतिनिधिमंडल के साथ पहुंचे तो उनको मिलने से रोक दिया गया। यह कवायद अघोषित आपातकाल के जैसी है। पत्रकारों के साथ हुए अन्याय को लेकर कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी और सड़कों पर संघर्ष करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed