फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh police transfer 11 policemen including five police station in charge

आजमगढ़ में चली तबादला एक्सप्रेस:5 थाना प्रभारियों समेत 11 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, जानें किसकी छीनी थानेदारी

Wed, 24 Jan 2024 11:33 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 24 Jan 2024 11:33 AM IST
सार

आजमगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। एसओ मुबारकपुर राजेश कुमार गैर जनपद भेजे गए। वहीं तरवा थाना प्रभारी से थानेदारी छीनी गई। 11 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। 

विज्ञापन
Azamgarh police transfer 11 policemen including five police station in charge
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बुधवार की अलसुबह ही महकमे में बड़ा बदलाव किया। पांच थाना प्रभारियों समेत 11 का स्थानांतरण कर दिया। एसओ तरवा की जहां थानेदारी छीन ली गई तो वही एसओ मुबारकपुर गैर जनपद भेज दिए गए। 

विज्ञापन


जिले की कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने को लेकर एसपी ने महकमे में बड़ा बदलाव किया है। इसके तहत पांच थाना प्रभारियों समेत 11 का स्थानांतरण कर दिया गया। मुबारकपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार का गैर जनपद स्थानांतरण होने पर एसपी ने उन्हें कार्यमुक्त कर दिया। वहीं एसओ तरवा रामप्रसाद बिंद से थानेदारी छीन कर प्रभारी सीटीसी/मॉनिटरिंग सेल बना दिया गया। एसओ मुबारकपुर की जिम्मेदारी निहार नंदन को दी गई।
विज्ञापन


रानी की सराय थाना प्रभारी शशि चंद्र चौधरी को फूलपुर, मेहनाजपुर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्र को रानी की सराय की कमान सौंपी गई। क्राइम ब्रांच प्रभारी सुरेश कुमार सिंह को निरीक्षक अपराध मेहनाजपुर, प्रभारी निरीक्षक रौनापार संजय कुमार पाल को प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज, थानाध्यक्ष कप्तानगंज विजय प्रकाश मौर्य को थानाध्यक्ष रौनापार, थानाध्यक्ष बिलरियागंज बसंत लाल को थानाध्यक्ष गंभीरपुर, थानाध्यक्ष गंभीरपुर विनय कुमार सिंह को थानाध्यक्ष बिलरियागंज बनाया गया। वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना तहबरपुर प्रदीप कुमार को थानाध्यक्ष तरवा की जिम्मेदारी दी गई है। अलसुबह हुए इस बदलाव से महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि अभी और बदलाव से इनकार नही किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed