{"_id":"67076862aef2ef3834029114","slug":"azamgarh-police-seized-250-explosive-items-and-two-arrested-2024-10-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"त्योहार पर पुलिस अलर्ट: 250 किलो विस्फोटक सामान बरामद, दो आरोपी अरेस्ट; डीएम- एसपी ने लिया सुरक्षा का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहार पर पुलिस अलर्ट: 250 किलो विस्फोटक सामान बरामद, दो आरोपी अरेस्ट; डीएम- एसपी ने लिया सुरक्षा का जायजा
Thu, 10 Oct 2024 11:11 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 10 Oct 2024 11:11 AM IST
सार
आजमगढ़ जिले की पुलिस अलर्ट मोड में है। त्योहारों को देखते हुए पुलिस शहर से लेकर गांव तक नजर रखी हुई है। इसी क्रम में रूट मार्च के दौरान पुलिस ने विस्फोटक सामान के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ जिले की देवगांव कोतवाली पुलिस ने बुधवार की रात सूचना के आधार पर दो स्थानों से 250 किग्रा विस्फोटक पदार्थ बरामद किया। इसके साथ ही पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
यह है मामला
एसपी के निर्देश पर पुलिस द्वारा पूरे जनपद में दशहरे के पर्व को देखते हुए रूट मार्च निकाला गया। इस दौरान देवगांव के वार्ड नंबर 10 में रूट मार्च के दौरान सूचना पर पुलिस ने दो दुकानों से 250 किग्रा विस्फोटक पदार्थ यानी पटाखा बरामद किया। पुलिस ने इनकी बिक्री में लगे दो लोगों को गिरफ्तार किया और कोतवाली ले आई।
विज्ञापन
एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि देवगांव के वार्ड नंबर 10 गोला बाजार में दुकान के बाहर पटाखे रखकर बेचा जा रहा था। पुलिस ने इस दौरान 250 किग्रा विस्फोटक सामग्री बरामद किया। साथ ही इसकी बिक्री करने वाले सुजीत जायसवाल और धनेश्वर जायसवाल को गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
डीएम और एसपी ने लिया सुरक्षा का जायजा
डीएम और एसपी ने लिया सुरक्षा का जायजा
- फोटो : अमर उजाला
आगामी दशहरा, दीपावली एवं अन्य पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के को लेकर डीएम नवनीत सिंह चहल एवं एसपी हेमराज मीना द्वारा नगर क्षेत्र में पैदल रूट मार्च किया गया। इस दौरान उनके द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
आगामी दशहरा और दीपावली पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए डीएम और एसपी ने बुधवार की शाम नगर में फोर्स के साथ रूट मार्च किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने पूजा पंडालों में पहुंचकर वहां शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन हो रहा है कि नहीं इसका जायजा लिया।
उन्हें निर्देशित किया कि वह पूजा पंडालों में पर्याप्त व्यवस्था रखें। ही जिन रास्तों से प्रतिमाओं का विसर्जन होना है उन रास्तों की हालत कैसी है इसका भी निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने लोगों से सकुशल त्योहार मनाने की अपील की। एसपी ने किसी भी घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने की बात कही।
आगामी दशहरा और दीपावली पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए डीएम और एसपी ने बुधवार की शाम नगर में फोर्स के साथ रूट मार्च किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने पूजा पंडालों में पहुंचकर वहां शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन हो रहा है कि नहीं इसका जायजा लिया।
उन्हें निर्देशित किया कि वह पूजा पंडालों में पर्याप्त व्यवस्था रखें। ही जिन रास्तों से प्रतिमाओं का विसर्जन होना है उन रास्तों की हालत कैसी है इसका भी निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने लोगों से सकुशल त्योहार मनाने की अपील की। एसपी ने किसी भी घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने की बात कही।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन