फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh police laggards, Mau and Ballia topped in providing relief

राहत पहुंचाने में आजमगढ़ पुलिस पीछे, मऊ अव्वल और बलिया दूसरे स्थान पर

Tue, 31 Mar 2020 05:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh police laggards, Mau and Ballia topped in providing relief
फूलपुर के ऊदपुर में लंच पैकेट बांटती पुलिस। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। कोरोना वायरस से जीत की जंग में पीड़ितों को राहत सामग्री पहुंचाने में आजमगढ़ मंडल के तीनों जिलों में मऊ पुलिस पहले स्थान पर, बलिया दूसरे और आजमगढ़ पुलिस का स्थान तीसरे नंबर पर है। यह खुलासा तीनों जिलों के एसपी की तरफ से सोमवार की देर शाम को उच्चाधिकारियों को भेजी गई रिपोर्ट से हुआ है। मऊ और बलिया की पुलिस के सराहनीय कार्य की चर्चा है।
विज्ञापन

लॉक डाउन के दौरान सोमवार की शाम तक मऊ पुलिस की तरफ से 11,792 किलो आटा, 11,203 किलो चावल, 876 किलो दाल, 4235 किलो आलू, 120 किलो चीनी, 530 लीटर सरसो तेल, 888 पैकेट नमक, 3028 किलो फल का 4666 पैकेट बनाकर लोगों में बांटा गया। 30 हजार लोगों को लंच पैकेट बंटवाया गया। मऊ में कुल 12 थाने हैं और यहां की आबादी अन्य दोनों जिलों की तुलना में कम है।
विज्ञापन

इसी क्रम में बलिया के 25 थानों की पुलिस ने 5610 किलो आटा, 5630 किलो चावल, 750 किलो दाल, 4065 किलो आलू, 342 किलो चीनी, 335 लीटर सरसो तेल, 835 पैकेट नमक का कुल 928 पैकेट बनाकर बंटवाया है। साथ ही 50 हजार लंच पैकेट बंटवाया। दोनों जिले 25 मार्च से लॉक डाउन हैं। वहीं आजमगढ़ 22 मार्च से ही लॉकडाउन है। यहां की पुलिस ने अब तक कुल 3172 किलो आटा, 2803 किलो चावल, 308 किलो दाल, 248 किलो आलू, 113 किलो चीनी, 93 लीटर सरसो तेल, 122 पैकेट नमक का कुल करीब चार हजार पैकेट बनवाकर बंटवाया। 28 हजार लंच पैकेट बांटा। आजमगढ़ में महिला थाना को मिलाकर कुल 26 थाने हैं। यहां की जनसंख्या भी काफी ज्यादा है। बावजूद इसके जिले की पुलिस ने राहत सामग्री और लंच पैकेट बांटने में कंजूसी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने में मंडल के मऊ जिले की पुलिस पहले, बलिया दूसरे और आजमगढ़ की पुलिस तीसरे नंबर पर है। आजमगढ़ पुलिस की कार्रवाई पर ध्यान देते हुए सुधार की आवश्यकता है। - सुभाष चंद्र दुबे, डीआईजी आजमगढ़, रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed