फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh Police Encounter 50 thousands rupees Liquor mafia injured

Azamgarh News: मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी शराब माफिया घायल, दो वर्षों से तलाश कर रही थी पुलिस

Wed, 06 Mar 2024 02:43 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 06 Mar 2024 02:43 PM IST
सार

Azamgarh News: फूलपुर कोतवाली की सीमा पर पुलिस फोर्स की मौजूदगी देते ही बदमाश ने खंजहापुर-सैदपुर मार्ग पकड़ लिया। जिस पर पुलिस टीम ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। घायल बदमाश के पास खड़ी पुलिस। यहीं पर पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग हुई।

विज्ञापन
Azamgarh Police Encounter 50 thousands rupees Liquor mafia injured
घायल बदमाश के पास खड़ी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खंजहापुर-सैदपुर मार्ग पर पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी शराब माफिया घायल हो गया। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वह अंतर्जनपदीय शराब कारोबारी है। दो सालों से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। 

विज्ञापन


फूलपुर कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक शातिर अपराधी-शराब माफिया बाइक से शाहगंज से गाजीपुर की तरफ जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम अपराधी की घेराबंदी में लग गई। फूलपुर कोतवाली की सीमा पर पुलिस फोर्स की मौजूदगी देते ही बदमाश ने खंजहापुर-सैदपुर मार्ग पकड़ लिया। जिस पर पुलिस टीम ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


खंजहापुर गांव के पास ही पुलिस ने उसकी घेराबंदी कर ली। पुसिल ने जब उसे घेर लिया तो उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी फायर किया। जिससे गोली अपराधी के दाहिने पैर में लगी और वह लहुलुहान होकर गिर गया। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया और इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। मौके से पुलिस ने तमंचा-कारतूस व बाइक बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की गोली से घायल बदमाश की पहचान अमित कुमार निषाद उर्फ मैकलाल निवासी पटना थाना खानपुर जिला गाजीपुर के रूप में की गई। एसएचओ फूलपुर कोतवाली शशिचंद्र चौधरी ने बताया कि घायल अपराधी बड़ा शराब माफिया है। वह आजमगढ़ के साथ ही गाजीपुर व वाराणसी में भी अवैध  शराब का कारोबार करता है। दो साल पूर्व उस पर 50 हजार का इनाम भी घोषित हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed