फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh Poisonous Liquor Case: Three more people died during treatment, ADG reached the spot

आजमगढ़ जहरीली शराब कांड : इलाज के दौरान तीन और लोगों की मौत, मृतकों की कुल संख्या हुई 13, मौके पर पहुंचे एडीजी

Tue, 22 Feb 2022 11:02 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 22 Feb 2022 11:02 AM IST
सार

मरने वालों में संतोष व शमीम शामिल हैं। एक अन्य के नाम की अभी पुष्टि नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
Azamgarh Poisonous Liquor Case: Three more people died during treatment, ADG reached the spot
आजमगढ़ जहरीली शराब कांड। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ में अहरौला थानाक्षेत्र के माहुल कस्बे में स्थित देसी शराब की दुकान से रविवार की शाम खरीदी गई जहरीली शराब पीने से दस लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा इलाज के दौरान तीन और लोगों ने दम तोड़ दिया। अब मृतकों की कुल संख्या 13 हो गई है। 50 से अधिक लोग अभी बीमार हैं।
विज्ञापन


मरने वालों में संतोष व शमीम शामिल हैं। एक अन्य के नाम की अभी पुष्टि नहीं हो सकी है। एडीजी जोन वाराणसी राम कुमार ने सोमवार रात माहुल पहुंच कर मौका मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो भी दोषी है उस पर कड़ी कार्रवाई की जाए। डीएम ने जिला आबकारी निरीक्षक नीरज सिंह अौर थानाध्यक्ष अहरौला संजय सिंह को निलंबित कर दिया है। जहरीली शराब पीने से रविवार से मंगलवार सुबह तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। बीमार लोग विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed