आजमगढ़ जहरीली शराब कांड: दवा फैक्ट्री के नाम था लाइसेंस, बना रहे थे शराब, नकली दवाएं भी बेच रहा था संचालक
ड्रग विभाग की टीम ने अवैध शराब फैक्ट्री से 4.70 लाख की दवा बरामद की है। फैक्ट्री में नकली शराब के साथ ही नकली दवा भी बनाए जाने की जानकारी होते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
विस्तार
आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र के रूपईपुर में दवा फैक्ट्री के लाइसेंस के नाम पर शराब की फैक्ट्री संचालित की जा रही थी। पुलिस की सूचना पर औषधि विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची थी और फैक्ट्री संचालक नदीम के भाई फहीम के माहुल कस्बा स्थित मेडिकल स्टोर को भी सीज कर दिया। मौके से 4.70 लाख की दवा बरामद की गई है।
रूपईपुर में चल रहे अवैध शराब फैक्ट्री को ड्रग विभाग द्वारा दवा बनाने का लाइसेंस दिया गया था। इसी लाइसेंस की आड़ में अवैध शराब का कारोबार संचालित हो रहा था। मंगलवार की रात पुलिस की छापेमारी के बाद बुधवार की सुबह ड्रग विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
टीम ने एक अवैध शराब कारोबारी फहीम के माहुल स्थित मेडिकल हाल पर भी छापा मारा और उसे सीज कर दिया। ड्रग विभाग की टीम ने अवैध शराब फैक्ट्री से लगभग 4.70 लाख की दवा भी बरामद करने का दावा किया है। फैक्ट्री में नकली शराब के साथ ही नकली दवा भी बनाए जाने की जानकारी होते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
मेडिकल स्टोर सीज
फहीम अपने मेडिकल हाल की आड़ में आसपास के दवा की दुकानों पर नकली दवाओं की भी आपूर्ति करता था। ड्रग इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया पुलिस की सूचना पर औषधि विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। वहां से कफ सीरप समेत कई नकली दवाएं भी बरामद की गईं। मेडिकल स्टोर सीज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
तीन माह से रंगेश के ठेके से बिक रही थी नकली शराब
जहरीली शराबकांड में ये हुए गिरफ्तार....
- रंगेश यादव निवासी परतहिया थाना खुटहन जिला जौनपुर
- सूर्यभान यादव ग्राम गोवाई दीदारगंज जिला आजमगढ़
- पुनीत कुमार यादव ग्राम चकगंजलीशाह थाना दीदारगंज जिला आजमगढ़
- रामभोज यादव समसल्लीपुर थाना अहरौला जिला आजमगढ़
- अशोक यादव उदपुर थाना कोतवाली फूलपुर जिला आजमगढ़
- पंकज यादव निवासी चकगंजलीशाह थाना दीदारगंज जिला आजमगढ़
- मोहम्मद फहीम रूपाईपुर थाना अहरौला जिला आजमगढ़
ये हैं फरार.....
- मो. नदीम निवासी-रूपाईपुर, थाना-अहरौला, आजमगढ़।
- मो. कलीम निवासी-रूपाईपुर, थाना-अहरौला, आजमगढ़।
- मो. नईम निवासी-रूपाईपुर, थाना-अहरौला, आजमगढ़।
- मो. सलीम निवासी-रूपाईपुर, थाना-अहरौला, आजमगढ़।
- सहबाज निवासी-माहुल, थाना अहरौला, आजमगढ़।
- सलमान निवासी-माहुल, थाना-अहरौला, आजमगढ़।