{"_id":"6790dc29ba6e6a805d04b196","slug":"azamgarh-news-young-man-walking-crushed-by-vehicle-died-chaos-among-family-members-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News : पैदल जा रहे युवक को वाहन ने कुचला, तड़पकर थम गईं सांसें; परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News : पैदल जा रहे युवक को वाहन ने कुचला, तड़पकर थम गईं सांसें; परिजनों में मचा कोहराम
Wed, 22 Jan 2025 05:23 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 22 Jan 2025 05:23 PM IST
सार
सड़क हादसे में युवक के घायल होने की सूचना मिलते ही माैके पर पुलिस पहुंच गई। अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मारी थी। घायलावस्था में उसे स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही मचा कोहराम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र के केशवपुर पुल के समीप बीती रात एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मृतक महराजगंज थाना क्षेत्र के भीमाकोल गांव का निवासी था। उसकी बूढ़नपुर बाजार में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान थी। वह पैदल कहीं जा रहा था और अज्ञात वाहन के धक्के से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
महराजगंज थाना क्षेत्र के भीमाकोल गांव का निवासी जैकी पांडेय (28) पुत्र हरिलाल परिवार ने जीवनयापन करने के लिए बूढ़नपुर बाजार में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान किया हुआ था। वह प्रतिदिन की भांति मंगलवार को भी बाइक से दुकान पर गया था। देर शाम वह दुकान पर बाइक छोड़कर पैदल ही कहीं जा रहा था।
विज्ञापन
जैसे ही वह अतरौलिया थाना क्षेत्र के केशवपुर पुल के समीप पहुंचा ही था तभी अज्ञात वाहन के धक्के से घायल हो गया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर से गुजर रहे ग्रामीण की नजर उसपर पड़ी तो उसने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची 112 की पुलिस ने इसकी जानकारी बूढ़नपुर चौकी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया।