{"_id":"5defddec8ebc3e87e35d3ed2","slug":"azamgarh-mahotsav-people-enjoyed-sur-sangram-winner-virendra-s-folk-song-azamgarh-news-vns4991141123","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुर संग्राम विजेता विरेंद्र के लोकगीतों पर झूमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुर संग्राम विजेता विरेंद्र के लोकगीतों पर झूमे लोग
विज्ञापन
बुढ़नपुर महोत्सव में गणमांय लोगों के साथ कलाकार।
- फोटो : AZAMGARH
बूढ़नपुर/अतरौलिया। बूढ़नपुर तहसील महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। सुर संग्राम विजेता विरेंद्र भारती ने अपने मधुर आवाज में लोकगीत प्रस्तुत का लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवार को सम्मानित भी किया गया।
बूढ़नपुर के प्राथमिक जूनियर जीजीआईसी तथा अन्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। पूरे दिन चले रंगारंग कार्यक्रम में अधिकारियों, समाजसेवियों और अभिभावकों की भारी भीड़ रही। कार्यक्रम में महुआ चैनल के सुर संग्राम विजेता विरेंद्र भारती अपने लोकगीतों से लोगों का मनोरंजन किया तो अतरौलिया के उभरते कलाकार मुकेश गुप्ता ने कजरी से समा बांधा। अयोध्या से आए कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। सभी टीमों का एसडीएम बूढ़नपुर दिनेश चंद्र मिश्र, नगर पंचायत अध्यक्ष सुभाष चंद जायसवाल, जीजीआईसी प्रधानाचार्य रश्मि प्रिया, अधिशासी अधिकारी अंजली वर्मा ने टीमों का उत्साहवर्धन किया। एसडीएम और नगर पंचायत अध्यक्ष ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवार को सम्मानित किया। दूसरे दिन मां दुर्गा इंटर कालेज अतरैठ की छात्राओं द्वारा गणेश वंदना, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय थिरईपट्टी की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत, मदरसा बसीरतुल उलूम अतरौलिया की छात्राओं द्वारा कव्वाली, उद्योग विद्यालय कोयलसा द्वारा कव्वाली, नाटक व देश भक्ति गीत, तबला वादन एब्ल्यू बेल्स स्कूल अतरौलिया, कजरी नृत्य लोदी किसान इंटर कालेज महादेवपुर द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की खूब सराहना हुई।
सीनियर वर्ग की मेंहदी प्रतियोगिता में किरण और आरती ने मारी बाजी
बूढ़नपुर/अतरौलिया। महोत्सव की सीनियर मेहंदी प्रतियोगिता में राजकीय महिला महाविद्यालय समदी की किरण व आरती प्रथम स्थान, माध्यमिक स्तर में उद्योग विद्यालय इंटर कॉलेज कोयलसा के अभिषेक प्रथम और द्वितीय स्थान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अतरौलिया की नेहा खातून, जूनियर स्तर में पूर्व माध्यमिक विद्यालय अतरौलिया की रोशनी प्रथम, आरएस कांवेंट स्कूल अतरौलिया की काजल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। रंगोली प्रतियोगिता में माध्यमिक स्तर पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अतरौलिया प्रथम, उद्योग विद्यालय इंटर कॉलथेज कोयलसा द्वितीय, जूनियर में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय अतरौलिया प्रथम और आरएस कांवेंट पब्लिक स्कूल अतरौलिया द्वितीय स्थान पर रहा। प्राथमिक स्तर निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय भैरोपुर की लीला मौर्या प्रथम और शबनम कुमारी द्वितीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
जूनियर अंताक्षरी में भटौली जलालपुर रहा प्रथम
बूढ़नपुर/अतरौलिया। अंताक्षरी जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता बालक वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय भटौली जलालपुर प्रथम, जूनियर बालिका वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामपुर खास प्रथम, पूर्व माध्यमिक विद्यालय अगया द्वितीय, माध्यमिक बालक वर्ग अंताक्षरी में उद्योग विद्यालय इंटर कॉलेज कोयलसा प्रथम पर रहा। बाल संसद कार्यक्रम में मारुति इंटर कॉलेज एदिलपुर प्रथम रहा। वाद विवाद प्रतियोगिता डिजिटल इंडिया में डिग्री स्तर पर राजकीय महिला महाविद्यालय समदी छात्रा अंशिका चौबे ने प्रथम स्थान हासिल किया माध्यमिक स्तर पर पटेल मेमोरियल इंटर कॉलेज अतरौलिया की सृष्टि वर्मा, उद्योग विद्यालय इंटर कॉलेज कोयलसा के अंशुमान सिंह ने द्वितीय स्थान हासिल किया। उच्चतर प्राथमिक विद्यालय स्तर पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय अतरौलिया के विवेक वर्मा ने प्रथम और आरएस कांवेंट स्कूल अतरौलिया के राजबीर ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
जूनियर बालक वर्ग कबड्डी में लोहरा रहा विजयी
बूढ़नपुर/अतरौलिया। महोत्सव के दूसरे दिन खेल प्रतियोगिताओं में जूनियर कबड्डी बालक वर्ग में लोहरा ने प्रथम और पासीपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका जूनियर वर्ग में भदौरा प्रथम और पासीपुर द्वितीय स्थान पर रहा। माध्यमिक बालक वर्ग में एदिलपुर प्रथम और कोयलसा द्वितीय रहा। रस्साकशी में अतरौलिया प्रथम और कोयलसा द्वितीय रहा। क्षेत्रीय विधायक डा. संग्राम यादव ने कहा कि खेल से प्रतिस्पर्धा का विकास होता है। खेल से विश्व बंधुत्व भाईचारे की भावना को बढ़ावा मिलता है। एसडीएम दिनेश मिश्र ने खिलाड़ियों का उत्सांह वर्धन करते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी बधाई के पात्र हैं। उनकी बदौलत ही क्षेत्र व देश का नाम रोशन होता है। चेयरमैन सुभाष जायसवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
नपंअ ने महोत्सव के लिए डीएम को किया सम्मानित
अतरौलिया। बूढ़नपुर महोत्सव में डीएम नागेंद्र प्रसाद सिंह द्वारा कराए जा रहे सराहनीय कार्य के लिए अतरौलिया नगर पंचायत अध्यक्ष सुभाषचंद्र जायसवाल ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पहली बार इस तरह का आयोजन बूढ़नपुर तहसील में हो रहा है। इस तरह के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र की छुपी प्रतिभाओं को मंच मिला और उन्हें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका। साथ ही गांव के जो लोक गीत और लोक कलाएं विलुप्त होने के कगार पर पहुंच गई थी उन्हें पुनर्जीवित होने का अवसर मिला।

बुढ़नपुर महोत्सव में संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।- फोटो : AZAMGARH

बुढ़नपुर महोत्सव में संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते सुर संग्राम विजेता वीरेंद्र भारती।- फोटो : AZAMGARH