फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh: Locust party registered presence in many villages on second day, damage to crops

आजमगढ़ : दूसरे दिन भी कई गांवों में टिड्डी दल ने दर्ज कराई उपस्थिति, फसलों को पहुंचाया नुकसान

Fri, 26 Jun 2020 11:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 26 Jun 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh: Locust party registered presence in many villages on second day, damage to crops
टिड्डी दल (फाइल फोटो)। - फोटो : Social media

पाकिस्तान से चला टिड्डियों के दल ने गुरुवार को आजमगढ़ जनपद में ही अपना डेरा डाला। जहां पर टिड्डियों ने डेरा डाला उस गांव में फसलों को आंशिक नुकसान पहुंचाया। वहीं शुक्रवार को जैसे ही टिड्डियों के मार्टीनगंज विकास खंड के छित्तेपुर और कवरागहनी में होने की सूचना मिली कृषि विभाग की टीम गांव में पहुंच गई और किसानों के साथ मिलकर उन्हें भगाया। 

विज्ञापन


कई गांवों में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के सायरन बजाकर टिड्डियों को भगाया गया। किसानों ने भी थाली आदि बजाकर भगाने में अहम भूमिका निभाई। मार्टीनगंज प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय तहसील क्षेत्र के फुलेश, पिपरौला, करूई, रसावां, छित्तेपुर, कवरा गहनी,  नोनारी, बेलहरी, रंगडीह, पुरंदरपुर, नरई सुल्तानपुर, तेउखर, पारा आदि गांव में बीती 25 जून की शाम चार पांच बजे टिड्डियों के दल ने हमला बोल दिया।

विज्ञापन

रात्रि निवास के दौरान जिस खेत में व जिस पेड़ पर बैठे उसकी मुलायम पत्तियों को खा गए। जिससे फसलों का आंशिक रूप से नुकसान कर दिया। लोगों ने थाली ए टीन ढोल बजा कर टिड्डियों को भगाने की कोशिश किया। सुबह होने के साथ ही यह टिड्डियां दूसरी जगह के लिए प्रस्थान कर गई। मेजवां प्रतिनिधि के अनुसार टिड्डियों का दल ने फूलपुर और ग्रामीण इलाकों में भी दस्तक दे दिया है। 

फूलपुर क्षेत्र के जौमा, सुदनीपुर, मनरा, टिकरिया, छित्तेपुर, मार्टीनढगंज, नरदह, कुशलगांव आदि गांव और ब्लाकों में टिड्डियों का झुंड देखने को मिला। अंबारी प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के अंबारी, माहुल, गोधना, मैगना, खंजहापुर, बिलारमऊ, बागबाहर आदि तहसील क्षेत्रों में शाहगंजजौनपुर बार्डर से जिले में प्रवेश किया। अहरौला प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में गुरुवार को टिड्डियों का दल पहुंच गया। जिससे किसानों में अपनी फसलों को लेकर भारी चिंता है।
 

जौनपुर और शाहगंज की ओर से टिड्डी दल ने कई गुटों में जनपद की सीमा में प्रवेश किया है। हर गुट के पीछे हमारी टीम लगी हुई है। हमारी पूरी टीम सुबह से ही इनके पीछे-पीछे घूम रही है। रात को यह जहां भी रूकेंगी वहीं पर इन्हें मारने का प्रबंध किया जाएगा। - डॉ. उमेश कुमार गुप्ता, जिला कृषि अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed