फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh is in Orange Zone, restrictions will remain

अभी आरेंज जोन में आजमगढ़, रहेंगी पाबंदियां

Thu, 16 Apr 2020 06:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh is in Orange Zone, restrictions will remain
शहर के मुख्य चौक क्षेत्र 12 बजे के हो जा रहा वीरान। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। केंद्र सरकार ने तीन मई तक लॉक डाउन का दूसरा चरण घोषित करने के साथ ही कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण करने के लिए सूबे के जनपदों को तीन भाग में बांट दिया है। इसमें आजमगढ़ समेत 32 जनपदों को ऑरेंज जोन में रखा गया है। 14 दिन तक कोरोना का एक भी मरीज सामने नहीं आने के बाद ऑरेंज जोन ग्रीन जोन में तब्दील हो जाएगा। ग्रीन जोन में आने के बाद यहां कुछ और छूट मिल सकेगी।
विज्ञापन

जिन जनपदों में पॉजीटिव केस तो हैं लेकिन कुछ दिनों से इसकी संख्या नहीं बढ़ी है। साथ ही ये संक्रमण अगले स्टेज में नहीं पहुंचा है उसे ऑरेंज जोन में रखा गया है। ऐसे जनपद के सुरक्षित क्षेत्रों में 20 अप्रैल के बाद फसल की कटाई समेत कुछ अन्य गतिविधियों की छूट दी जाएगी। उस इलाके के मजदूर उसी इलाके के ही काम पर लगाए जा सकेंगे जो जिले पूरी तरह से कोराना से मुक्त हैं और अभी तक एक भी पॉजीटिव मरीज नहीं पाया गया है उसे ग्रीन जोन में रखा गया हैं। ऑरेंज जोन में कोरोना वायरस का कंटेनमेंट प्लान लागू है। आजमगढ़ में सठियांव ब्लाक के चक सिकठी गांव में कंटेनमेंट प्लान लागू है। इसे पूरी तरीके सील किया गया है। ग्रीन जोन में शारीरिक दूरी व मास्क की अनिवार्यता के साथ आर्थिक व सामाजिक गतिविधियों की इजाजत मिलेगी। यदि 14 दिन तक कोरोना का एक भी मरीज सामने नहीं आता तो आजमगढ़ आरेंज से ग्रीन जोन में तब्दील हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed