{"_id":"603fd3f88ebc3eda731b928d","slug":"azamgarh-increase-in-stir-as-soon-as-reservation-list-is-released-increased-police-activism-azamgarh-news-vns5779201124","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ः आरक्षण सूची जारी होते ही बढ़ी सरगर्मी, पुलिस की बढ़ी सक्रियता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ः आरक्षण सूची जारी होते ही बढ़ी सरगर्मी, पुलिस की बढ़ी सक्रियता
सरायमीर थाना पर पंचायत चुनाव को लेकर बैठक करते एसडीएम राजीव रत्न सिंह।
- फोटो : AZAMGARH
Link Copied
आजमगढ़। पंचायत चुनाव को लेकर जिले में सरगर्मी तो कार्यकाल समाप्त होने के पहले से ही बढ़ी हुई लेकिन बुधवार को आरक्षण सूची जारी होने के बाद संभावित दावेदार अपनी गोटी सेट करने की कवायद में जुट गए है। कईयों की गणित जहां आरक्षण सूची ने गड़बड़ा दिया है तो वहीं कईयों के चेहरों पर इस आरक्षण सूची को लेकर चमक आ गई है। वहीं पंचायत चुनाव बिना खून खराब के शांतिपूर्ण संपन्न हो इसके लिए पुलिस व प्रशासनिक अमले ने भी अपनी सक्रियता बढ़ा दिया है। बैठक, संगोष्ठी व सम्मेलन आदि के माध्यम से लगातार जागरूकता फैलायी जा रही है।
विज्ञापन
सरायमीर संवाददाता के अनुसार स्थानीय थाना परिसर में बुधवार पंचायत चुनाव को लेकर एसडीएम राजीव रत्न सिंह व एसडीएम मार्टीनगंज दिनेश मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान सीओ फूलपुर जितेंद्र कुमार भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने क्षेत्र के संवेदनशील व अति संवेदनशील ग्रामों का मूल्यांकन किया। इसके साथ ही थाना क्षेत्र में पढ़ने वाले कुल 53 ग्रामों के 63 मतदान केंद्रों व 221 मतदेय स्थलों पर विस्तृत चर्चा कर रणनीति तय किया। मुबारकपुर संवाददाता के अनुसार स्थानीय थाने में संभावित प्रत्याशियों, निवर्तमान प्रतिनिधियों की बैठक बुधवार को हुई। जिसमें एसओ अखिलेश मिश्रा ने सभी को आगामी पंचायत चुनाव शांतिपूर्व कराने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। मेजवां संवाददाता के अनुसार सीओ जितेंद्र कुमार व एसडीएम ने बुधवार को फूलपुर कोतवाली परिसर में बैठका किया। जिसमें सीटो के घोषित हुए आरक्षण के बाद संबंधित ग्राम सभाओं के संवेदनशीलता पर नए सिरे से मंथन किया। इसके साथ ही चौकीदारों के माध्यम से गांव के दबंगों की सूची भी तैयार कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।