फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh Fiancé made obscene pictures of girl viral on social media, also threatened to kill her case filed

Azamgarh: मंगेतर ने सोशल मीडिया पर वायरल की युवती की अश्लील तस्वीरें, जान से मारने की धमकी भी दी, मुकदमा दर्ज

Fri, 11 Nov 2022 11:54 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 11 Nov 2022 11:54 AM IST
सार

अंबेडकरनगर की रहने वाली एक युवती की शादी अहरौला थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक से तय हुई थी। दोनों की मंगनी भी हो चुकी थी। आरोप है कि युवक मोबाइल दिलाने के बहाने उसे अपने साथ लेकर गया और उसे नशीला पदार्थ खिला कर दुष्कर्म किया। इस दौरान युवती की कुछ अश्लील फोटो भी खींच ली। बाद में जब रिश्ते में कुछ खटास आई तो युवक ने युवती की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

विज्ञापन
Azamgarh Fiancé made obscene pictures of girl viral on social media, also threatened to kill her case filed
शादी से पहले फेसबुक पर डाले अश्लील फोटो

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ से एक हैरान करने वाली खबर आई है। एक युवती की उसके मंगेतर ने ही अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जानकारी होने पर युवती ने मंगेतर के खिलाफ अहरौला थाने में तहरीर दी है। पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन

पड़ोसी जनपद अंबेडकरनगर की रहने वाली एक युवती की शादी अहरौला थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक से तय हुई थी। दोनों की मंगनी भी हो चुकी थी। आरोप है कि युवक मोबाइल दिलाने के बहाने उसे अपने साथ लेकर गया और उसे नशीला पदार्थ खिला कर दुष्कर्म किया। इस दौरान युवती की कुछ अश्लील फोटो भी खींच ली। बाद में जब रिश्ते में कुछ खटास आई तो युवक ने युवती की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जिसकी जानकारी होने पर युवती व उसके परिजन जब शिकायत लेकर युवक के घर पहुंचे तो युवक के साथ ही परिजनों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। जिस पर युवती परिजनों के साथ अहरौला थाने पर पहुंच कर अपने मंगेतर के खिलाफ ही नामजद तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed