फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh Encounter: Two miscreants who robbed bike and mobile injured in police encounter, pistol and cartridg

Azamgarh Encounter: बाइक और मोबाइल लूटने वाले दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

Thu, 28 Dec 2023 11:10 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 28 Dec 2023 11:10 AM IST
सार

दो दिन पूर्व ही मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बंहौर गांव के पास एंबुलेंस चालक से बाइक और मोबाइल की चार बदमाशों द्वारा लूट की गई थी। इस घटना में शामिल दो बदमाशों को पुलिस पहले ही मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

विज्ञापन
Azamgarh Encounter: Two miscreants who robbed bike and mobile injured in police encounter, pistol and cartridg
Azamgarh Encounter - फोटो : संवाद

विस्तार

जनपद की मुबारकपुर पुलिस द्वारा अल सुबह मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। यह मुठभेड़ मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर मुहम्मदाबाद मार्ग के दरियाबाद पुल के पास हुई। पुलिस ने बदमाशों के पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया है। 

विज्ञापन

बताते चलें कि दो दिन पूर्व ही मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बंहौर गांव के पास एंबुलेंस चालक से बाइक और मोबाइल की चार बदमाशों द्वारा लूट की गई थी। इस घटना में शामिल दो बदमाशों को पुलिस पहले ही मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बृहस्पतिवार की भोर में पुलिस ने इस मामले में वांछित चल रहे दो और आरोपियों को दरियाबाद पुल के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बदमाशों में नीरज पाल पुत्र हवलदार पाल मुबाकरपुर थाना क्षेत्र के नीबी बुजुर्ग वसीम पुत्र पुत्र शमीम मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ही बंहौर गांव का निवासी है। पुलिस ने बदमाशों के पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed