फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh Encounter: Encounter between police and miscreants, one miscreant injured in firing, two arrested

Azamgarh Encounter: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक बदमाश घायल, दो गिरफ्तार

Thu, 13 Jul 2023 01:19 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 13 Jul 2023 01:19 PM IST
सार

गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राजकुमार सिंह व स्वाट प्रभारी द्वितीय संयज सिंह  को सूचना मिली कि तीन जुलाई को वी मार्ट के पास 7.11 लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो बदमाश बाइक से बाग लखराव की तरफ आने वाले है। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और बताए हुए स्थान पर जा धमकी।

विज्ञापन
Azamgarh Encounter: Encounter between police and miscreants, one miscreant injured in firing, two arrested
Azamgarh Encounter - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर कोतवाली क्षेत्र के बागलखराव पुलिया के पास बृहस्पतिवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस को देखकर बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। उक्त आरोपियों ने तीन जुलाई को रोडवेज के पास वी-मार्ट के सामने रेडियेंट कैश मैनेजमेंट के कर्मचारी के साथ 2.11 लाख रुपये की लूट की थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट के 1.45 लाख रुपये व दो तमंचा, कारतूस व घटना में प्रयुक्त वाहन और मोबाइल बरामद किया। गिरफ्तार बदमश मेंहनगर थाना क्षेत्र के ठोठिया गांव निवासी दिनेश राम उर्फ कल्लू और महादेव पारा गांव निवासी राजन राम के रूप में की गई। पुलिस की गोली से दिनेश राम उर्फ कल्लू घायल हुआ है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- पांच दिनों तक बंधक बनाकर दुष्कर्म: राशन लेने गई किशोरी को युवक ने दबोचा, मुंह में कपड़ा ठूंसा, आपबीती सुनकर..
विज्ञापन

जानकारी मुताबिक मुबारकपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर निवासी प्रमोद कुमार पुत्र रामसेवक रेडियन्ट कैश मैनेजमेंट सर्विस लि. गोरखपुर में कलेक्शन का काम करते हैं। तीन जुलाई को कई स्थानों से कैश कलेक्शन करते हुए कुल 7.11,011 रुपये इकट्ठा किया और जैसे ही वी मार्ट से समय करीब 12.19 बजे निकले कि बाइक सवार तीन व्यक्तियों ने आकर बंदूक सटाकर पैसे से भरा बैग छिन कर भाग गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई। घटना की जांच के लिए चार टीमों का गठन किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Azamgarh Encounter: Encounter between police and miscreants, one miscreant injured in firing, two arrested
यूपी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राजकुमार सिंह व स्वाट प्रभारी द्वितीय संयज सिंह  को सूचना मिली कि तीन जुलाई को वी मार्ट के पास 7.11 लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो बदमाश बाइक से बाग लखराव की तरफ आने वाले है। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और बताए हुए स्थान पर जा धमकी। कुछ देर बाद बाइक सवार आए तो उन्हें रुकने का इशारा किया गया लेकिन हड़बड़ाहट में बाइक मोड़ते समय सड़क पर फिसल गया और भागते हुए वह पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने लगे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई जो एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल भेजा गया। घायल बदमाश की पहचान मेंहनगर थाना क्षेत्र के ठोठिया गांव निवासी दिनेश राम उर्फ कल्लू व दूसरे बदमाश महादेव पारा गांव निवासी राजन राम के रूप में की गई। उनके पास से लूट का 1,45,300 रुपये, दो तमंचा, कारतूस व घटना में प्रयुक्त एक बाइक और तीन मोबाईल बरामद किया गया।अभियुक्त राजन के विरुद्ध कुल नौ मुकदमें पंजीकृत हैं।

घटना में आठ लोग हुए थे शामिल
आजमगढ़। पुलिस की पूछताछ में अभियुक्त राजन ने बताया कि तीन जुलारई को वह लोग वी मार्ट के पास से रेडियेन्श कैश मैनेजमेन्ट के कर्मचारी को तमंचा दिखाकर कुल 7.11 लाख रुपये लूट की घटना करते हुए वहां से भाग गए थे। जिसमें कुल 8 लोग थे। भूमिका के अनुसार रुपयों का बंटवारा किया गया था, जिसमें राजन को एक लाख पांच हजार रुपये व दिनेश को 60 हजार रूपये हिस्से के मिले थे। शेष रूपये फरार अभियुक्तों के पास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed