फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   'Azamgarh encounter: 25 thousand prize crook injured in police encounter, pistol and cartridges recovered

Azamgarh Encounter: 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, पिस्टल और कारतूस बरामद

Sat, 10 Dec 2022 11:56 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 10 Dec 2022 11:56 AM IST
सार

बरदह थाना क्षेत्र में  29 नवंबर को गोली मारकर चैन छीनने की घटना के वांछित अपराधी, 25 हजार के इनामियां अपराधी दीपक राजभर पुत्र अरविंद राजभर निवासी इरनी थाना बरदह की शनिवार की सुबह पुलिस से मुठभेड़ हो गई।

विज्ञापन
'Azamgarh encounter: 25 thousand prize crook injured in police encounter, pistol and cartridges recovered
25 हजार का इनामियां बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोली मारकर लूट की घटना को अंजाम देने वाले 25 हजार के इनामिया बदमाश व पुलिस के बीच शनिवार की सुबह आठ बजे बरदह थाना क्षेत्र में मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में इनामी अपराधी के पैर में दो गोलियां लगीं और पुलिस ने उसके गैंग में शामिल दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


घायल इनामिया अपराधी को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से लूट की तीन बाइक, दो अवैध असलहा, चार कारतूस व तीन खोखा, दो आभूषण व साढ़े 15 हजार रुपये नगद बरामद किया। इनामिया दीपक राजभर ने कुछ दिन पूर्व ही लूट की घटना को अंजाम दिया था। 
विज्ञापन


एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि बरदह थाना क्षेत्र के गोड़हरा बाजार के पास 29 नवंबर को बाइक सवार दो बदमाशों ने स्थानीय बेला खास गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने दोस्त के साथ आए गाजियाबाद निवासी अनुज चौधरी को गोली मारकर सोने की चेन व अंगूठी छीनने की घटना को अंजाम दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना के वक्त घायल अनुज चौधरी अपने दोस्त मोहित के साथ गोड़हरा बाजार निवासी रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे। मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस घटना में फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में जुट गई।  शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले में संलिप्त कुलदीप उर्फ कवलदीप निवासी भरथीपुर थाना तरवां व अंशिका निवासी मानिकपुर थाना गोला जनपद गोरखपुर को थाना बरदह थाना देवगांव एवं स्वॉट टीम द्वारा भीरा से गिरफ्तार किया गया।

वहीं इनके साथी दीपक यादव व दीपक राजभर भागने में सफल रहे। कुलदीप के पास से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस तथा एक सोने की चेन व 8000 रुपये नगद तथा अभियुक्त अंशिका के पास से 3400 रुपये नगद बरामद हुए। इसके बाद शनिवार की सुबह पुलिस व इनामिया बदमाश दीपक राजभर के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें बदमाश के दाहिने पैर व पिंडी में गोली लगी है। जिला अस्पताल में घायल बदमाश का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed