फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh division tops the state with 70 percent wheat procurement

Azamgarh News: 70 प्रतिशत गेहूं खरीद के साथ प्रदेश में आजमगढ़ मंडल अव्वल

Sat, 16 May 2026 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Azamgarh division tops the state with 70 percent wheat procurement
आजमगढ़। क्रय केंद्राें पर गेहूं की खरीद चल रही है। लक्ष्य के सापेक्ष 70 प्रतिशत खरीद के साथ पूरे प्रदेश में आजमगढ़ मंडल पहले स्थान है। 62 प्रतिशत खरीद के साथ बस्ती मंडल दूसरे और 59 प्रतिशत खरीद के साथ अयोध्या मंडल तीसरे स्थान पर चल रहा है।
विज्ञापन

समर्थन मूल्य पर किसानों से 30 मार्च से गेहूं की खरीद की जा रही है। शासन की ओर से प्रदेश के 18 मंडलों को खरीद का अलग- अलग लक्ष्य दिया गया है। इसी क्रम में आजमगढ़ मंडल को भी 89500 मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य मिला है। संभागीय खाद्य नियंत्रक राजीव कुमार मिश्र ने बताया कि मंडल में 13633 किसानों से लक्ष्य के सापेक्ष 62842.50 मीट्रिक टन यानि 70.22 प्रतिशत की खरीद हो चुकी है। 13633 किसानों में से 13246 किसानों को 15878.91 लाख का भुगतान किया जा चुका है। किसानों के भुगतान का प्रतिशत 97 है।
विज्ञापन

इसके अलावा बस्ती और अयोध्या मंडल क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। इसके अलावा प्रयागराज और अलीगढ़ मंडल चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। इसी प्रकार वाराणसी में 52.23, गोरखपुर में 51.55, सहारनपुर में 50.96, मुरादाबाद में50.58 और देवीपाटन मंडल में लक्ष्य के सापेक्ष 49.45 प्रतिशत ही खरीद हो सकी है। 37 प्रतिशत खरीद के साथ कानपुर मंडल 18वें स्थान पर चल रहा है। प्रदेश में 25 लाख मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष 48.34 प्रतिशत यानि 1208496.17 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलवार गेहूं खरीद की स्थिति
मंडल नाम- लक्ष्य- खरीद प्रतिशत
आजमगढ़- 89500- 62842.50- 70.22
बस्ती- 60500- 37647.71- 62.23
अयोध्या- 125000- 73764.13- 59.01
प्रयागराज- 173500- 98506.61- 56.78
अलीगढ़- 90500- 48658.15- 53.77
नोट- लक्ष्य और खरीद का आंकड़ा मीट्रिक टन में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed