फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh division defeated Varanasi in the final of football

Azamgarh News: वाराणसी को हराकर आजमगढ़ मंडल फुटबॉल के फाइनल में

Mon, 14 Sep 2026 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Azamgarh division defeated Varanasi in the final of football
सेमीफाइनल मैच में जीत के बाद आगरा में आजमगढ़ के ​खिलाड़ी। स्रोत-खेल विभाग
आजमगढ़। आगरा में आयोजित राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता में आजमगढ़ मंडल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया। रविवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में आजमगढ़ मंडल ने वाराणसी मंडल को 3-1 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला सोमवार को खेला जाएगा। फाइनल में पहुंचने के साथ ही आजमगढ़ मंडल का प्रतियोगिता में एक पदक पक्का हो गया है।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता में आजमगढ़ मंडल की टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। रविवार को सेमीफाइनल मुकाबला आजमगढ़ बनाम वाराणसी के बीच खेला गया। इसमें आजमगढ़ के खिलाड़ियों ने शुरू से ही पकड़ मजबूत रखी। नियमित अंतराल पर टीम ने एक-एक गोल किए। अंत में आजमगढ़ ने 3-1 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब सोमवार को होने वाले फाइनल मुकाबले में आजमगढ़ मंडल की नजर स्वर्ण पदक पर होगी। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी सिराजुद्दीन ने बताया कि टीम मजबूत है। फाइनल मुकाबले में भी टीम अच्छा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed