Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh division defeated Moradabad 16-2 in sub-junior handball.

Azamgarh News: सब जूनियर हैंडबॉल में आजमगढ़ मंडल ने मुरादाबाद को 16-2 से हराया

Thu, 05 Nov 2026 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Azamgarh division defeated Moradabad 16-2 in sub-junior handball.
सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में हैंडबॉल खेलते ​खिलाड़ी। स्रोत-पुलिस - फोटो : Samvad
खेल निदेशालय और हैंडबॉल संघ के समन्वय से क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में चार से सात नवंबर तक सब जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडलों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
विज्ञापन

पहले दिन विभिन्न मंडलों के बीच मुकाबले खेले गए। पहले मैच में अयोध्या मंडल ने बरेली को 11-6 से हराया। दूसरे मैच में लखनऊ ने अलीगढ़ को 19-5 से शिकस्त दी। तीसरे मैच में मिर्जापुर ने मुरादाबाद को 10-3 से हराया।
विज्ञापन

चौथे मुकाबले में देवीपाटन मंडल ने बस्ती को 7-5 से पराजित किया। गोरखपुर ने कानपुर को 11-6 और आगरा ने झांसी को 12-10 से हराया। मेरठ ने प्रयागराज को 10-6 तथा वाराणसी ने सहारनपुर को 14-5 से शिकस्त दी। दिन का नौवां मुकाबला आजमगढ़ और मुरादाबाद मंडल के बीच खेला गया। इसमें आजमगढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुरादाबाद को 16-2 गोल के अंतर से हराकर पूरे अंक हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि संयुक्त आयुक्त अर्चना द्विवेदी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान क्रीड़ाधिकारी सिराजुद्दीन और जिला हैंडबॉल संघ के सचिव शशांक तिवारी ने पुष्पगुच्छ देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि खिलाड़ियों को पूरी ईमानदारी और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहिए। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका संजय सिंह, आकाश, देवेंद्र, राजीव रंजन, मनीष, मोहम्मद सैफ, नवनीत सिंह, अनुराग, बीरबल शर्मा, अतुल, पंकज यादव और उज्ज्वल ने निभाई। इस मौके पर उप क्रीड़ाधिकारी जय प्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed