{"_id":"6603d121d7e048153000b0cd","slug":"azamgarh-district-hospital-doctor-and-broker-fight-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: आजमगढ़ जिला अस्पताल में भिड़े दलाल और डॉक्टर, जमकर हुई हाथापाई; पुलिस तक पहुंचा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: आजमगढ़ जिला अस्पताल में भिड़े दलाल और डॉक्टर, जमकर हुई हाथापाई; पुलिस तक पहुंचा मामला
Wed, 27 Mar 2024 01:27 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 27 Mar 2024 01:27 PM IST
सार
Azamgarh News : जिला अस्पताल में डॉक्टर और दलाल के बीच मारपीट के बादल घंटों हंगामा मचा रहा। इस दौरान दलाल के कपड़े फट गए, तो वहीं पिटाई से डॉक्टर के चेहरे पर सूजन आ गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
Azamgarh news
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ जिला अस्पताल में बुधवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब आर्थो वार्ड में एक डॉक्टर व दलाल के बीच भिड़ंत हो गई। विवाद के बाद दोनों ने एक दूसरे पर हमला किया। मारपीट में दलाल के कपड़े फट गए। वहीं डॉक्टर के चेहरे पर चोट आई। एक मरीज से पैसों के लेनदेन को लेकर डॉक्टर व दलाल के बीच विवाद हुआ था। घंटे भर तक मामले को लेकर अस्पताल में हंगामा मचा रहा। सूचना पर पुलिस पहुंची और एसआईसी कक्ष में सीएमओ की मौजूदगी में घंटों मामले को लेकर बातचीत हुई। डॉक्टर व दलाल के बीच मारपीट चर्चा का विषय बन गया।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
जिला अस्पताल में दलालों का वर्चस्व तोड़ने में अस्पताल प्रशासन सफल नहीं हो सका है। जिसके चलते आए दिन दलालों की आपस में मारपीट की बात सामने आती रहती है। वहीं अब डॉक्टर व दलाल के बीच मारपीट का मामला भी सामने आने लगा है। बुधवार की सुबह आर्थो वार्ड में दलाल गौरव तिवारी मौजूद था और मरीजों से कुछ पैसों के लेनदेन की बात कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी दौरान डॉ. वीके श्रीवास्तव वार्ड में राउंड पर पहुंच गए। जहां डॉक्टर व दलाल के बीच विवाद हो गया। दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई, जिसमें दलाल गौरव के कपड़े फट गए। वहीं डॉ. वीके श्रीवास्तव के चेहरे पर दलाल द्वारा कई थप्पड़ जड़ने से सूजन आ गया। हाथापाई के बाद दलाल मौके से फरार हो गया।
घटना से अस्पताल परिसर में घंटो हंगामे की स्थिति रही। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और डॉक्टर वीके श्रीवास्तव का मेडिकल मुआयना आदि कराया। प्रकरण को लेकर जिला अस्पताल के डॉक्टर आक्रोशित हैं। इसे लेकर एसआईसी कक्ष में बैठक कर मामले को सुलझाने पर बातचीत होती रही। जिसमें एसआईसी डॉ. आमोद के अलावा सीएमओ डॉ. आईएन तिवारी भी मौजूद रहे।