{"_id":"6492c367c84076588e0c42c5","slug":"azamgarh-deputy-cm-brijesh-pathak-is-coming-to-azamgarh-will-address-the-public-meeting-route-diversion-wil-2023-06-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh: आजमगढ़ आ रहे हैं डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, जनसभा को करेंगे संबोधित, इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh: आजमगढ़ आ रहे हैं डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, जनसभा को करेंगे संबोधित, इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन
Wed, 21 Jun 2023 03:01 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 21 Jun 2023 03:01 PM IST
सार
विधान सभा गोपालपुर व सगड़ी क्षेत्र से कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले वाहन जुनैदगंज चौराहा, हाफिजपुर चौराहा, भंवरनाथ चौराहा से होते हुए कार्यक्रम स्थल तक आएंगे।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक:
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक गुरुवार को जनपद में जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंच रहे हैं। उनके द्वारा करतालपुर में जनसभा को संबोधित किया जाएगा। जिसे देखते हुए यातायात पुलिस द्वारा इस मार्ग पर रूट डायवर्जन किया गया है।
विज्ञापन
इन मार्गों पर रहेगा रूट डायवर्जन
- भंवरनाथ चौराहा से करतालपुर की तरफ जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
- जनपद अंबडेकर नगर–लखनऊ मार्ग से वाले समस्त प्रकार के वाहन जिन्हें आजमगढ़ शहर की तरफ आना है, वे भंवरनाथ चौराहा से जुनैदगंज चौराहा, हाफिजपुर चौराहा से बैठौली तिराहा होते हुये गंतव्य को जाएंगे।
विज्ञापन
- बागेश्वर चौराहा से करतालपुर की तरफ जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
- जनपद आजमगढ़ से अंबेडकर नगर–लखनऊ मार्ग व गोरखपुर मार्ग को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन आजमगढ़ से नरौली तिराहा, हाईडिल चौराहा, बैठौली तिराहा से हाफिजपुर चौराहा, जुनैदगंज चौराहा होते हुये अपने गंतव्य को जाएंगे।
विज्ञापन
- पांडेय बाजार चौराहा से करतालपुर की तरफ जाने वाले वाहन के आलावा समस्त प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
कार्यक्रम स्थल पर आने वाले वाहनों के लिए रूट व्यवस्था
- विधान सभा गोपालपुर व सगड़ी क्षेत्र से कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले वाहन जुनैदगंज चौराहा, हाफिजपुर चौराहा, भंवरनाथ चौराहा से होते हुए कार्यक्रम स्थल तक आएंगे।
- विधान सभा सदर, मुबारकपुर व मेंहनगर क्षेत्र के कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले वाहन नरौली तिराहा, बागेश्वर चौराहा से होते हुए कार्यक्रम स्थल तक आएंगे।
- यह डायवर्जन बृहस्पतिवार की सुबह छह बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक लागू रहेगा।
- विधान सभा गोपालपुर व सगड़ी क्षेत्र से कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले वाहन जुनैदगंज चौराहा, हाफिजपुर चौराहा, भंवरनाथ चौराहा से होते हुए कार्यक्रम स्थल तक आएंगे।
- विधान सभा सदर, मुबारकपुर व मेंहनगर क्षेत्र के कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले वाहन नरौली तिराहा, बागेश्वर चौराहा से होते हुए कार्यक्रम स्थल तक आएंगे।
- यह डायवर्जन बृहस्पतिवार की सुबह छह बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक लागू रहेगा।