फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh defeats Meerut in handball championship

मेरठ को हराकर आजमगढ़ अगले दौर में

Thu, 10 Oct 2019 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh defeats Meerut in handball championship
आजमगढ़। सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे राज्य स्तरीय पुरुष हैंडबाल प्रतियोगिता गुरुवार को भी जारी रही। दूसरे दिन आजमगढ़, गोरखपुर, झांसी, सहारनपुर, मिर्जापुर ने अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी पर नौ से 12 अक्टूबर तक सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष हैंडबाल प्रतियोगिता चल रही है। इसमें प्रदेश की कुल 14 मंडलों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता लीग-कम-नाकआउट के आधार पर खेली जा रही है। गुरुवार को खेले गए मुकाबलों में आजमगढ़ ने मेरठ को 14-11 से हराया। गोरखपुर ने अलीगढ़ को 12-07, झांसी ने बस्ती को 20-03, गोरखपुर ने मुरादाबाद को 14-12, सहारनपुर ने प्रयागराज को 11-10, मिर्जापुर ने अयोध्या को 20-08, झांसी ने आगरा को 14-03 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। अभी लखनऊ और मुरादाबाद के बीच मैच जारी था। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमकिा बृजेश कुमार, विमलेश ध्रुव, दिवाकर मणि, संजय श्रीवास्तव, अमरजीत, पंकज यादव, दीपक शर्मा ने निभाई। उपनिदेशक खेल मुद्रिका पाठक, राजनारायण प्रसाद, माया प्रसाद राय, भूपेन्द्र वीर सिंह, तरुण कुमार, आशा, शैलेष यादव, रीमा यादव, जावेद अख्तर, अनुपम प्रजापति, संतोष सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed