फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh crime: The only child hanged himself, the dead body was found hanging in the room, created an uproar

Azamgarh crime: इकलौती संतान ने फांसी लगाकर दी जान, कमरे में लटकता मिला शव, मचा कोहराम

Sun, 28 May 2023 12:23 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 28 May 2023 12:23 PM IST
सार

मुबारकपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत नरांव निवासी सोनू चौहान 27 वर्ष पुत्र नेम शरन चौहान माता पिता की इकलौती संतान था। वह मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। शनिवार की देर रात अपने घर के अंदर जाकर दरवाजा बंद  कर लिया।

विज्ञापन
Azamgarh crime: The only child hanged himself, the dead body was found hanging in the room, created an uproar
फांसी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में नरांव गांव में शनिवार की रात लगभग दस बजे घर के अंदर एक मजदूर ने धरन से कपड़े के सहारे फांसी लगा ली। परिजन दरवाजा तोड़कर घर में दाखिल हुए और उतारकर नजदीकी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- आकांक्षा दुबे के कपड़ों की जांच रिपोर्ट आई: कई चौंकाने वाले खुलासे, इन चार लोगों का होगा DNA टेस्ट
विज्ञापन

मुबारकपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत नरांव निवासी सोनू चौहान 27 वर्ष पुत्र नेम शरन चौहान माता पिता की इकलौती संतान था। वह मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। शनिवार की देर रात अपने घर के अंदर जाकर दरवाजा बंद  कर लिया। इसके बाद घर के ऊपर भाग में लगी पाइप में साड़ी का फन्दा बनाकर धरन के सहारे लटक गया। परिजनों ने जब उसे फंदे पर झूला देखा तो उन्होंने उसे बचाने के लिए घर का दरवाजा तोड़ दिया। वह लोग अंदर पहुंचे और उसे फंदे से नीचे उतारा।  उसे फंदे से उतार कर परिजन उपचार के लिए लेकर मुबारकपुर अस्पताल पहुंचे। जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।मृतक अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी शादी हो गई थी लेकिन अभी तक कोई संतान नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed