फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh Crime: Robber who killed cattle trader in encounter injured, arrested, illegal weapon also recovered

Azamgarh Crime: मुठभेड़ में पशु व्यापारी की हत्या करने वाला लुटेरा घायल, गिरफ्तार, अवैध असलहा भी बरामद

Fri, 18 Nov 2022 01:08 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 18 Nov 2022 01:08 PM IST
सार

कंधरापुर थाना के मातनपुर गांव निवासी जितेंद्र यादव पुत्र बलवंत यादव पशु व्यापारी था। बीते 13 नवंबर को वह बाइक से अपने मित्र के घर गया था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराया।

विज्ञापन
Azamgarh Crime: Robber who killed cattle trader in encounter injured, arrested, illegal weapon also recovered
मुठभेड़ में पशु व्यापारी की हत्या करने वाला लूटेरा घायल, गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के कंधरापुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की भोर में भोर्रा मकबूलपुर-सेहदा मार्ग पर पुलिस की बाइक सवार अपराधियों से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक शातिर अपराधी व पशु व्यापारी की हत्या कर लूटने वाला अभियुक्त पुलिस की गोली से घायल हो गया। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके भाई को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली से घायल अपराधी व उसके भाई के पास से लूट के रुपये, बाइक व तमंचा बरामद किया गया है।

विज्ञापन


कंधरापुर थाना के मातनपुर गांव निवासी जितेंद्र यादव पुत्र बलवंत यादव पशु व्यापारी था। बीते 13 नवंबर को वह रानी की सराय क्षेत्र में बाइक से अपने मित्र रितेश यादव के घर गया था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराया। 15 नवंबर को परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। जिसमें रितेश यादव, अब्दुल कादिर व माशूक अली समेत कुछ अन्य को नामजद किया गया।

विज्ञापन

विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि जितेंद्र की उसके मिश्र मनदीप व श्रवण यादव ने चढ़ई पुलिया पर गमछे से गला दबा कर हत्या कर दिया और शव को नदी में फेंक दिए। इसके साथ ही उसके पास मौजूद 43 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने श्रवण यादव, उसकी मां विमला देवी को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से कुल 17800 रुपये लूट के बरामद हुए। शुक्रवार की भोर में कंधरापुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बाइक सवार बदमाश भोरा मकबूलपुर-सेहदा मार्ग से गुजरने वाले है।

इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। बाइक सवार बदमाशों के आने पर पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। जिस पर वे बाइक मोड़ कर वापस भागने का प्रयास किए और फिसल कर गिर पड़े। पुलिस द्वारा घेर लिए जाने पर बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसकी पहचान मनदीप यादव उर्फ लाला निवासी चड़ई थाना रानी की सराय के रुप में की गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से लूट के नौ हजार रुपये बरामद हुआ। शेष 14 हजार रुपये भाई प्रदीप के पास होने की बात कही। जिस पर पुलिस ने प्रदीप को भी घर पर दबिश देकर पकड़ लिया। घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कुल चार की गिरफ्तारी

 जितेंद्र यादव हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने अब तक कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें मुठभेड़ में घायल मनदीप के अलावा श्रवण यादव, प्रदीप यादव व श्रवण यादव की मां विमला देवी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही जितेंद्र के पास से लूट गए 40800 रुपये, बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद किया है। लूट के पैसे गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से थोड़े-थोड़े मात्रा में बरामद किए गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed