फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh crime news police filled case against army jawan

आजमगढ़ में युवती की पिटाई का विरोध करना सेना के जवान को पड़ा भारी, मुकदमा दर्ज

Thu, 21 Jan 2021 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh crime news police filled case against army jawan
बिलरियागंज के देवा बिंदवल में सीआपीएफ के जवान के घर पर पुलिस द्वारा तोड़ फोड़ का आरोप। - फोटो : AZAMGARH
गोरिया बाजार। बिलरियागंज के बिंदवल (मड़इया) गांव निवासी बुधवार को सेना के जवान ने युवती की पिटाई का विरोध करने पर पुलिस की ओर से घर में तोड़फोड़ और महिलाओं के साथ बदसलूकी का आरोप लगाया है। ग्रामीणों के हस्तक्षेप पर पुलिस सीआरपीएफ जवान की पत्नी का मोबाइल लेकर चली गई।
विज्ञापन

बिलरियागंज थाना क्षेत्र के देवा बिंदवल (मड़ईया) गांव में बुधवार को बिलरियागंज पुलिस हरिनाथ के घर पहुंची थी। हरिनाथ के न मिलने पर पुलिस उसकी 18 वर्षीय पुत्री को पीटने लगी। युवती की पिटाई होता देख गांव निवासी अनिल यादव मौके पर पहुंचे। अनिल आर्मी में तैनात हैं और उसकी ड्यूटी पुलवामा में है। इन दिनों वे छुट्टी पर घर आए हैं। अनिल के मौके पर पहुंचने पर युवती की पिटाई कर रहे पुलिसकर्मी भड़क उठे और अनिल से भिड़ गए। बताया जा रहा है कि अनिल और पुलिसकर्मियों में हाथापाई तक हो गई। इसके बाद पुलिस चली गई। आरोप है कि शाम साढ़े छह बजे दो गाड़ियों से पुलिसकर्मी गांव में पहुंचे। अनिल अपने घर पर नहीं था तो पुलिसकर्मी उसकी मां, बहन व बेटी को घसीट कर साथ ले जाने का प्रयास किए। ग्रामीण बीच-बचाव को आए तो छोड़ कर चले गए। इसके बाद अनिल घर पर ताला लगा कर गांव से लापता हो गया। देर रात ग्यारह बजे पुलिस पुन: गांव में पहुंची और अनिल के चचेरे भाई बृजेश के घर पहुंची। बृजेश भी सीआरपीएफ में जवान हैं और जम्मू में तैनात हैं। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने सीआरपीएफ जवान के घर में तोड़फोड़ की और महिलाओं के साथ बदसलूकी की। ग्रामीण एक बार फिर सामने आए तो पुलिसकर्मी सीआरपीएफ जवान की पत्नी का मोबाइल लेकर चले गए। पुलिस की इस कार्रवाई से गांव में दहशत व्याप्त है। आर्मी मैन जहां घर छोड़ कर फरार है तो वहीं सीआरपीएफ जवान का परिवार दहशत में है।
विज्ञापन

बिलरियागंज पुलिस किसी मामले की जांच को गांव में पहुंची थी, इस दौरान आर्मी मैन पुलिसकर्मियों से भिड़ गया और मारपीट पर उतारू हो गया। तोड़फोड़ व महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार की कोई घटना नहीं हुई है। पुलिस के साथ बदसलूकी करने वाले आर्मी मैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। -अजय यादव, सीओ सगड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed