{"_id":"609c0ebc8ebc3ed201115ef0","slug":"azamgarh-commissioner-inspects-unified-command-and-control-center-azamgarh-news-vns5891874102","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलायुक्त ने किया एकीकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलायुक्त ने किया एकीकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण
विज्ञापन
आजमगढ़। मंडलायुक्त वीवी पंत ने बुधवार को राजकीय बालिका इंटर कालेज स्थित एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जनपद में अब तक पाए गए कोरोना के कुल मामलों, सक्रिय व ठीक हुए मरीज एवं मृत्यु की जानकारी लेने के साथ ही होम आइसोलेटेड मरीजों के लिए मेडिसीन किट्स की उपलब्धता, कांटेक्ट ट्रेसिंग आदि के बारे में पूछताछ की।
उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि कोरोना वायरस की वर्तमान स्थिति को देखते हुए दायित्वों के प्रति पूरी संवेदनशीलता बरती जाए। सूचनाओं के आदान प्रदान और उपलब्ध सेवाओं की जानकारी मुहैया कराने में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। कोविड अस्पतालों में भर्ती मरीजों, खाली बेड, आक्सीजन बेड आदि का विवरण निरंतर अपडेट रखा जाए। निरीक्षण के बाद डीएम राजेश कुमार और अन्य अधिकारियों के साथ उन्होंने बैठक की। कहा कि लॉकडाउन के संबंध में जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाय। एसपी यातायात को निर्देश दिया कि वाहन चेकिंग निरंतर किया जाए। जो लोग सड़कों पर अनावश्यक रूप से घूमते मिले उनसे जुर्माना वसूली के साथ ही उन पर सुसंगत अधिनियमों के तहत कार्रवाई करें। कम्यूनिटी किचन के माध्यम से भोजन उपलब्ध कराने के लिए स्थलों का निर्धारण होना चाहिए। साथ ही उन्होंने भोजन क्वालिटी, साफ सफाई आदि भी सुदृढ़ रखने का निर्देश दिया। डीएम से कहा कि जनपद में जो आक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है उसकी निरंतर जानकारी लेते रहें तथा प्रयास करें कि इस माह के अंत तक कार्य पूर्ण हो जाए। जनपद में नॉन कोविड अस्पतालों की व्यवस्था भी की जानी है इस ओर विशेष ध्यान दिया जाए। इस मौके पर डीएम राजेश कुमार, एसपी ट्रैफिक सुधीर जायसवाल, सीएमओ डा. एके मिश्रा, एडीशनल सीएमओ डा. वाईके राय, डा. संजय आदि उपस्थित थे।