फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh by-election: veterans left after churning the district for 15 days

Azamgarh Lok sabha By Election: 15 दिनों तक आजमगढ़ को मथने के बाद विदा हुए दिग्गज, चुनाव कल

Wed, 22 Jun 2022 09:48 AM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 22 Jun 2022 09:48 AM IST
सार

आजमगढ़ में लोकसभा उपचुनाव के लिए  मंगलवार की शाम पांच बजे जैसे ही चुनाव प्रचार बंद हुआ सारे दिग्गज प्रचारक अपने क्षेत्रों को रवाना हो गए।

विज्ञापन
Azamgarh by-election: veterans left after churning the district for 15 days
आजमगढ़ में सीएम योगी ने जनसभा को किया था संबोधित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ लोकसभा उप चुनाव का नामांकन छह जून को संपन्न होने के बाद जिले में पार्टी के दिग्गज प्रचारकों की फौज उमड़ पड़ी। इनके द्वारा 15 दिनों तक जिले में रहकर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में जमकर प्रचार किया गया। लेकिन मंगलवार की शाम पांच बजे जैसे ही चुनाव प्रचार बंद हुआ सारे दिग्गज प्रचारक अपने क्षेत्रों को रवाना हो गए।

विज्ञापन


सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई आजमगढ़ लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए छह जून को नामांकन का कार्य संपन्न हुआ। इसके बाद सपा और भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में हवा बनाने के लिए दिग्गज नेताओं का जमावड़ा हो गया। इन दिग्गजों द्वारा 15 दिन तक जनपद में रह कर अपने प्रत्याशी के पक्ष में हवा बनाई गई।

विज्ञापन

चुनाव प्रचार के लिए नहीं पहुंचे अखिलेश यादव

सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी दिनेश लाल यादव निरहुआ के पक्ष में लोगों से जन समर्थन मांगने के लिए जनपद आए। सपा प्रत्याशी के पक्ष में हवा बनाने के लिए दिग्गज नेता आजम खां और स्वामी प्रसाद मौर्य भी जनपद आए। हालांकि इस दौरान सपा सुप्रीमो के चुनाव प्रचार के लिए जनपद न आने को लेकर सवाल उठते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्षियों द्वारा इसे लेकर व्यंग भी कसा गया। लेकिन मंगलवार की शाम पांच बजे चुनाव प्रचार की समाप्ति के बाद अपने गंतव्य को रवाना हो गए। अब सबको 23 जून को मतदान और 26 जून को होने वाली मतगणना का इंतजार है। मतगणना के बाद ही पता चलेगा कि आजमगढ़ की जनता ने किसको अपना नया सांसद चुना है।

आज रवाना होंगी पोलिंग पाटियां
सपा मुखिया अखिलेश यादव के आजमगढ़ सदर संसदीय सीट से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई सीट पर उप चुनाव 23 जून को होना है। इसे लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। मतदान कराने के लिए सोमवार यानी आज जिले पांच विधानसभाओं की पोलिंग पार्टियां तीन डिस्पैच स्थलों से रवाना होंगी।

इसके साथ में पुलिस बल भी रवाना होंगे तथा उनके लिए जो भी व्यवस्थाएं अपेक्षित हैं, सारी व्यवस्थाएं पूर्ण हो गई हैं। मतदान के बाद 26 जून को प्रत्याशियों का परिणाम आएगा। चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन रवानगी स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा भी ले रहा है। ताकि चुनाव सकुशल संपन्न कराया जा सके।

15 जोन और 137 सेक्टर में बंटा लोकसभा क्षेत्र आजमगढ़ 

 जिला प्रशासन ने लोकसभा क्षेत्र आजमगढ़ को 15 जोन व 137 सेक्टर में बांटा गया है। ताकि किसी प्रकार की समस्या न आए। प्रत्येक विधानसभा में तीन-तीन जोन व 28 से 30 की संख्या में सेक्टर बांटे गए हैं। चुनाव की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने मंगलवार को रवानगी स्थलों का निरीक्षण किया। कमियां मिलने पर संबंधित को सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed