फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh bovine remains found Incident solved within 24 hours accused arrested in an encounter

आजमगढ़: गोवंश के अवशेष मिलने की घटना का 24 घंटे में खुलासा, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

Wed, 09 Sep 2026 11:27 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 09 Sep 2026 11:27 AM IST
सार

आजमगढ़ जिले में गोवंश के अवशेष मिलने की घटना का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से तमंचा-कारतूस समेत वध में प्रयुक्त सामान बरामद किया गया। 

विज्ञापन
Azamgarh bovine remains found Incident solved within 24 hours accused arrested in an encounter
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के सदरपुर (शाहपुर) गांव में कुंवर नदी के किनारे खेत में प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष मिलने की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। बुधवार रात पुलिस की आरोपियों से मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी, जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके कब्जे से .315 बोर का तमंचा, कारतूस समेत गोवंश वध में प्रयुक्त चापड़, दो चाकू और लकड़ी का ठीहा बरामद किया गया।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
सीओ फूलपुर किरण पाल सिंह ने बताया कि आठ सितंबर को सदरपुर (शाहपुर) में कुंवर नदी के किनारे खेत में दो प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष मिले थे। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पशु चिकित्साधिकारी ने अवशेषों का परीक्षण कर आवश्यक नमूने सुरक्षित किए। मामले में अज्ञात के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई थी।
विज्ञापन


बुधवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि घटना में शामिल कुछ लोग वध में प्रयुक्त हथियार लेकर सदरपुर से कादनपट्टी की ओर जा रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार चौबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही चार आरोपी भागने लगे। इनमें तीन आरोपी अंधेरे और खेतों का फायदा उठाकर फरार हो गए, जबकि एक को पुलिस ने घेर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घिरने के बाद आरोपी ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग की। चेतावनी देने के बावजूद दोबारा फायरिंग का प्रयास करने पर पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें उसके बाएं पैर में गोली लगी। घायल आरोपी की पहचान मो. साबिर पुत्र स्व. शकील निवासी शाहपुर (सदरपुर), थाना सरायमीर के रूप में हुई। उसकी उम्र करीब 28 वर्ष है।

पुलिस ने आरोपी के पास से एक देशी तमंचा .315 बोर, एक कारतूस, एक चापड़, दो छुरे और लकड़ी का गोलाकार ठीहा बरामद किया। फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से खूनआलूदा व सादी मिट्टी, हैंड स्वाब सहित अन्य फॉरेंसिक साक्ष्य भी जुटाए।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि आठ सितंबर को उसने अपने साथी सैफ, आजम उर्फ पप्पू और असजद के साथ मिलकर कुंवर नदी किनारे खेत में गोवंश वध किया था। उसके अनुसार घटना में प्रयुक्त चापड़, चाकू और लकड़ी का ठीहा भी वे लोग मौके पर लेकर गए थे। पुलिस फरार तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed