फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   azamgarh

पोस्टिंग और स्थानांतरण में मनमानी पर नपे जीएम चीनी मिल

Fri, 20 Dec 2019 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
azamgarh
आजमगढ़। दि किसान सहकारी चीनी में तैनात जीएम बीके अबरोल को शासन ने पोस्टिंग और स्थानांतरण में मनमानी की शिकायत पर डीएम द्वारा भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर निलंबित कर दिया है। उनके स्थान पर प्रताप नारायण को शासन ने चीनी मिल का नया जीएम तैनात किया है। लगभग एक पखवारा पूर्व दि किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव में तौल लिपिक और गन्ना अधिकारी की तैनाती से संबंधित आडियो वायरल हुई थी। इसका संज्ञान लेते हुए डीएम एनपी सिंह ने इसकी जांच एडीएम वित्त एवं राजस्व गुरु प्रसाद से कराई थी। जांच में पाया गया था कि आडियो एक साल पुरानी है। इसके बावजूद इसमें तौल लिपिकों और गन्ना अधिकारियों की तैनाती में धन उगाही की पुष्टि हुई थी। साथ ही साथ इसमें जीएम चीनी मिल और मुख्य गन्ना अधिकारी की संलिप्तता भी सामने आई थी। प्रकरण में तत्कालिक रूप से डीएम ने संविदा पर तैनात एक गन्ना अधिकारी की सेवा समाप्त कर दी थी और विस्तृत जांच करा इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी थी। इसके साथ ही वर्तमान पेराई सत्र में चीनी मिल की प्रगति के साथ ही रिकवरी भी खराब पाई गई थी। इसकी रिपोर्ट भी शासन को भेजी गई थी। वहीं दि किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव के संचालक आनंद कुमार उपाध्याय ने मंडलायुक्त कनक त्रिपाठी से प्रधान प्रबंधक बीके अबरोल पर गन्ने की तौल, वर्तमान पेराई सत्र में गन्ना क्रय क्रय केंद्र प्रभारी की पोस्टिंग और स्थानांतरण की शिकायत की थी। साथ ही उन्होंने चार आडियो क्लिप भी उपलब्ध कराई थी। कमिश्रर ने इसकी जांच सीडीओ आजमगढ़ को सौंपी थी। माना जा रहा है कि उक्त रिपोर्टों के आधार पर ही शासन ने चीनी मिल के जीएम बीके अबरोल को निलंबित कर दिया है और उनके स्थान पर प्रताप नारायण की जीएम के रूप में तैनाती की है। वहीं मुख्य गन्ना अधिकारी पर गाज गिरने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

तौल लिपिकों की तैनाती में धनउगाही और गन्ना पेराई की स्थिति खराब होने की रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। रिपोर्ट को संज्ञान में लेकर शासन ने जीएम बीके अबरोल को निलंबित कर दिया है। नए जीएम की तैनाती कर दी गई है। जल्द ही वह कार्यभार संभाल लेंगे।
विज्ञापन

एनपी सिंह, डीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed