फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   azamgarh

चार महिला पशु तस्कर गिरफ्तार, तीन फरार

Sat, 07 Dec 2019 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
azamgarh
आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली पुलिस शनिवार की सुबह नियाऊज गांव निवासी एक व्यक्ति के घर छापा मारकर पशु तस्करी में लिप्त चार महिला पशु तस्करों को गिरफ्तार कर ली। जबकि तीन आरोपी फरार हो गए। तलाशी के दौरान मौके से काफी मात्रा में मांस और पशुओं के वध के लिए प्रयोग में लाए जाने वाले चाकू, ठीहा और 11 पशु आदि बरामद हुआ। पुलिस के इस कार्रवाई का गांव के लोग विरोध करते हुए आक्रोशित हो गए। हालांकि पुलिस बड़ी मुश्किल से हालात पर नियंत्रण पा सकी। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह मुताबिक गिरफ्तार महिला पशु तस्करों में जुलेखा पत्नी इरशाद, लाडो पत्नी शाहनवाज, फरहद पुत्री इरशाद और रहमत पुत्री इरशाद का नाम शामिल है। यह सभी फूलपुर कोतवाली के नियाऊज गांव के निवासी हैं। एसपी ग्रामीण के मुताबिक कोतवाल फूलपुर केके गुप्ता को शनिवार की सुबह मुखबिर के जरिए सूचना मिलने पर छापा मारा। इस दौरान तीन आरोपी छत से कूदकर फरार हो गए। जबकि इन चारों को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान मौके से 90 किलो प्रतिबंधित मांस, दो चापड़, चार चाकू, दो ठीहा, दो तराजू, 11 जीवित पशु और कई पशुओं की खाल बरामद हुई। जिस समय पुलिस यह कार्रवाई कर रही थी। उस दौरान मनबढ़ों ने पुलिस पर जानलेवा हमला किए। हालांकि कोई घायल नहीं हुआ। एसपी के मुताबिक पुलिस की कार्रवाई का गांव के लोग विरोध करने लगे। हालांकि सभी को समझा-बुझाकर शांत कर दिया गया। एसपी ग्रामीण ने बताया कि सभी पेशेवर पशु तस्कर हैं। इनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed