फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   azamgarh

तीन माह में तीसरी बार जला ट्रांसफार्मर, बत्ती गुल

Thu, 31 Oct 2019 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
azamgarh
आजमगढ़। शहर के बदरका तिराहे पर लगभग एक माह पूर्व लगाया गया ट्रांसफार्मर तीन माह के अंदर तीसरी बार जल गया है। 24 घंटे से बत्ती गुल है और पीने के पानी का क्षेत्र में संकट खड़ा हो गया है। वहीं बिजली विभाग के जिम्मेदार मूकदर्शक बने हुए है। शहर के बदरका तिराहे पर बिजली विभाग ने ट्रांसफार्मर लगा रखा है। इस ट्रांसफार्मर से कुंदीगढ़, बदरका व दलसिंगार मुहल्ले में बिजली की सप्लाई की जाती है। इस ट्रांसफार्मर पर लोड भी ज्यादा है। गुरुवार की रात अचानक बत्ती गुल हो गई। एसडीओ से संपर्क करने पर पता चला कि ट्रांसफार्मर जल गया है, लेकिन कब तक बदला जायेगा यह कोई बता नहीं रहा है। 24 घंटे से अधिक समय से बिजली गुल है और पीने के पानी को लेकर हाहाकार मच गया है। परेशान हाल लोग बाटल वाला पानी लेकर किसी तरह काम चला रहे है। तीन माह के अंदर तीसरी बार ट्रांसफार्मर के जलने से लोगों में आक्रोश व्यापत है। लोगों का कहना है कि विभागीय लापरवाही के चलते यह स्थिति उत्पन्न हुई है। जितनी क्षमता का ट्रांसफार्मर यहां लगाया जाना चाहिए उतने का नहीं लगाया जा रहा है जिसके चलते यहां लगा ट्रांसफार्मर जल रहा है। कुछ लोग तो यह भी कहते नजर आ रहे है कि ट्रांसफार्मर के निर्माण के खेल के चलते यह स्थिति उत्पन्न हुई है। चीफ इंजीनियर राजेश रंजन सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर के जलने की सूचना नहीं है। फिर भी उन्होंने जल्द जले ट्रांसफार्मर केे बदलवाने की बात कही। तीन माह के अंदर तीसरी बार ट्रांसफार्मर के जलने के बाबत उन्होंने बताया कि लोड अधिक होना ट्रांसफार्मर के जलने का कारण हो सकता है। जिसकी जांच करायी जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed