फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   azamgarh

जांच-पड़ताल के बाद ही बैंक जारी करें लोन : कमिश्नर

Fri, 01 Nov 2019 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
azamgarh
आजमगढ़। कमिश्नर कनक त्रिपाठी ने कहा कि अनुदान की धनराशि प्राप्त करने के लिए अपात्रलाभार्थी भी सक्रिय हैं और लाभ भी ले रहे हैं। इसकेकारण योजनाओं के संचालन का उद्देश्य पूरा नहीं हो पा रहा है। बैंकों का भीकाफी नुकसान हो रहा है। शाखा प्रबन्धकों को निर्देशित किया किलोनिंग से पहले जांच पड़तालगहनता से कर लें। पात्र को ही धनराशि आवंटित की जाए। बैंकर्स का दायित्व है कि रिजेक्ट किए जाने के कारणों से आवेदक को भी अवगत कराएं,ताकि वह अनावश्यक भाग दौड़ से बच सके। कमिश्नर कनक त्रिपाठी ने गुरुवार को अपनेकैम्प कार्यालय पर मण्डलीय उद्योग बन्धु की बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। मऊ के उद्यमियों ने औद्योगिक इकाइयों को इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी में छूट दिलाने की मांग की। कमिश्नर ने अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण मऊ को व्यक्तिगत ध्यान देकर छूट दिलाने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियन्ता के उपस्थित नहीं होने पर कमिश्नर ने उनसे स्पष्टीकरणमांगा। कहा कि उद्योग स्थापना बेरोजगारी कम करने का सबसे सशक्त माध्यम है। तीनों जनपदों के एलडीएम को आगाह किया कि जांच पड़ताल के नाम पर लोनिंग में अनावश्यक विलम्ब नहीं होना चाहिए। आजमगढ़ के उद्यमियों ने औद्योगिक अस्थान केस्वतन्त्र फीडर से घरेलू कनेक्शन दिए जाने का प्रकरण उठाया। अनियमित रूप से दिए गए कनेक्शन हटा कर एक सप्ताह के अन्दर आख्या मांगी। अन्यथा अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जायेगी।बलिया के औद्योगिक आस्थान माधोपुर रसड़ा में विद्युत तार बदलने का मामलापुन: उठाया गया। अधिशासी अभियंता विद्युत रसड़ा और उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिए कि संयुक्तटीम बनाकर मौके पर जाएं। निरीक्षण कर संयुक्त आख्या एक सप्ताह के अन्दर दें। प्रधानमन्त्री रोजगार सृजनकार्यक्रम में आजमगढ़ में लक्ष्य 64 के सापेक्ष 16 आवेदनपत्र बैंकों से स्वीकृत है। तीन लोगों को 10.50 लाख की धनराशि उपलब्ध कराई गई है।मऊ में लक्ष्य 34 के सापेक्ष पांच स्वीकृत तथा बलिया में 52 के सापेक्ष आठ आवेदनपत्र स्वीकृत हैं। किसी को धनराशि उपलब्ध नहीं कराई गई है।मुख्यमन्त्री युवा स्वरोजगार योजना में आजमगढ़ में लक्ष्य 204, मऊ का106 और बलिया का 156 निर्धारितहै। इसमें मऊ में दो और बलिया में एक अभ्यर्थी को धनराशि उपलब्ध कराई गई है। लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशतलोनिंग कराने को कहा। संयुक्त आयुक्त उद्योग रंजन चतुर्वेदी, उप श्रमायुक्त रोशन लाल, उपायुक्त उद्योग आजमगढ़ प्रवीण कुमार मौर्य, उपायुक्त उद्योग मऊ सगीर अहमद, उपायुक्तउद्योग बलिया राजेश रोमन,उप्र प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड के ओएच सिद्दीकी, एलडीएम आजमगढ़ शंकर चन्द्र सामन्त आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed