{"_id":"643539b19f3ce920510c61c9","slug":"azamgarh-a-woman-laborer-died-due-to-brick-kiln-wall-collapse-three-injured-police-on-the-spot-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh: ईंट भट्ठे की दीवार ढहने से एक महिला मजदूर की मौत, तीन घायल, मौके पर पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh: ईंट भट्ठे की दीवार ढहने से एक महिला मजदूर की मौत, तीन घायल, मौके पर पुलिस
Tue, 11 Apr 2023 04:13 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 11 Apr 2023 04:13 PM IST
सार
आजमगढ़ में ईंट भट्ठे की दीवारी गिरने से एक महिला मजदूर की दब कर जहां मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं तीन अन्य मजदूर घायल हो गए।
विज्ञापन
Azamgarh: ईंट भट्ठे की दीवार ढहने से एक महिला मजदूर की मौत, तीन घायल, मौके पर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ में पवई थाना क्षेत्र के टैनी गांव स्थित ईंट भट्ठे की दीवारी मंगलवार को अचानक ढह गई। इस हादसे में एक महिला मजदूर की दब कर जहां मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं तीन अन्य मजदूर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मजदूरों को अस्पताल भेजा तो वहीं मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजवा दिया। मृतका झारखंड प्रांत की रहने वाली थी।
विज्ञापन
अहरौला ब्लाक प्रमुख पति शकील अहमद का पवई थाना अंतर्गत टैनी गांव में ईंट भट्ठा है। जिस पर आसपास के गांव के अलावा झारखंड प्रांत के सैकड़ों मजदूर काम करते है। इन दिनों भट्ठे में ईंट पकने के लिए कच्चे ईंट की भराई का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। मंगलवार की सुबह भट्ठे की एक दीवार अचानक से ढह गई। जिसमें चार मजदूर दब गए। दीवार ढहने से मौके पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
आनन-फानन में ढही दीवार के मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए माहुल स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। जहां महिला मजदूर फूलमनी (38) पत्नी सुरेंद्र निवासिनी अरांगी थाना घाघरा जिला जुमला प्रांत झारखंड की मौत हो गई। वहीं अन्य मजदूरों सीमा (25), नगीना (30) व राकेश का इलाज चल रहा है। मृतका एक पुत्र व एक पुत्री की मां थी और परिवार के साथ एक वर्ष से ईंट भट्ठा पर ही रहती थी। घटना की सूचना पर पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन